नई अंगूठी खरीदने से पहले देखें ये 5 ट्रेंडिंग रिंग डिजाइन्स, हर लुक में लगेंगी स्टाइलिश

Author Smita dey
Updated:
विज्ञापन

रिंग डिजाइन (AI Generated)

Latest Ring Designs: खूबसूरत और स्टाइलिश लुक के लिए ट्राई करें ये ट्रेंडिंग रिंग डिजाइन्स. जानें कौन-सा डिजाइन आपके हर मौके को बनाएगा खास.

विज्ञापन

Latest Ring Designs: रिंग यानी अंगूठी सिर्फ एक ज्वेलरी पीस नहीं, बल्कि स्टाइल और पर्सनैलिटी का भी हिस्सा बन चुकी है. आजकल महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष भी अलग-अलग डिजाइन की रिंग पहनना पसंद करते हैं. शादी, सगाई, पार्टी या रोजमर्रा के लुक के लिए बाजार में कई तरह के रिंग डिजाइन मौजूद हैं. अगर आप नई रिंग खरीदने का सोच रहे हैं, तो पहले इन ट्रेंडिंग डिजाइन के बारे में जरूर जान लें.

विज्ञापन

सॉलिटेयर रिंग डिजाइन

अगर आपको सिंपल और एलिगेंट ज्वेलरी पसंद है, तो सॉलिटेयर रिंग एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. इसमें बीच में एक बड़ा स्टोन लगाया जाता है, जो रिंग को क्लासी लुक देता है. यह डिजाइन सगाई और खास मौकों के लिए काफी पसंद किया जाता है. इसे वेस्टर्न और ट्रेडिशनल दोनों तरह के आउटफिट के साथ पहना जा सकता है.

PC: Freepik

फ्लोरल रिंग डिजाइन (Latest Ring Designs)

फूलों से प्रेरित रिंग डिजाइन इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं. इनमें छोटे-छोटे स्टोन और बारीक कारीगरी की जाती है, जिससे रिंग बेहद आकर्षक दिखती है. अगर आपको हल्की और स्टाइलिश ज्वेलरी पसंद है, तो फ्लोरल डिजाइन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

PC: Social Media

एडजस्टेबल रिंग डिजाइन

एडजस्टेबल रिंग उन लोगों के लिए अच्छी रहती है, जिनकी उंगलियों का साइज बदलता रहता है या जो बिना साइज की चिंता किए रिंग पहनना चाहते हैं. इसे आसानी से छोटा या बड़ा किया जा सकता है. रोजमर्रा की इस्तेमाल के लिए यह डिजाइन काफी सुविधाजनक माना जाता है.

PC: Social Media

मिनिमल रिंग डिजाइन

आजकल मिनिमल ज्वेलरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. पतली और हल्के डिजाइन वाली रिंग ऑफिस, कॉलेज और डेली वियर के लिए परफेक्ट मानी जाती है. इन्हें अकेले भी पहना जा सकता है और कई रिंग्स को एक साथ पहनकर स्टैकिंग लुक भी बनाया जा सकता है.

PC: Social Media

कुंदन और स्टोन वर्क रिंग

अगर आप शादी, त्योहार या किसी खास समारोह के लिए रिंग खरीदना चाहती हैं, तो कुंदन और स्टोन वर्क वाली रिंग (Latest Ring Designs) बेहतरीन विकल्प हो सकती है. ये रिंग पारंपरिक पहनावे के साथ बेहद खूबसूरत लगती हैं और पूरे लुक में शाही अंदाज जोड़ देती हैं.

PC: Freepik

यह भी पढ़ें: सभी फैशन लवर के पास होने चाहिए ये 5 सिल्वर ज्वेलरी पीस, हर लुक में लगाएंगे चार चांद

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola