अपने घर के चिराग के लिए चुनें 30 सबसे मॉडर्न और खूबसूरत हिंदू नाम, अर्थ जानकर चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

Updated:
विज्ञापन

बेटे के लिए हिंदू नाम और उनके अर्थ Ai image

Hindu Baby Boy Names: घर में बेटे का जन्म पूरे परिवार के लिए खुशियों से भरा एक यादगार पल होता है. ऐसे में उसके लिए एक प्यारा, मॉडर्न और मीनिंगफुल नाम चुनना भी किसी खास एहसास से कम नहीं होता. अगर आप भी अपने नन्हे राजकुमार के लिए खूबसूरत हिंदू नामों की तलाश कर रहे हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है.

विज्ञापन

Hindu Baby Boy Names: घर में जब एक बेटे का जन्म होता है तो पूरे परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता. सिर्फ माता-पिता ही नहीं बल्कि परिवार का हर एक सदस्य इस बच्चे के जन्म का जश्न मना रहा होता है. माता-पिता और दादा-दादी के लिए यह पल बेहद इमोशनल और यादगार बन जाता है. जब घर में बेटे का जन्म होता है तो सभी के ऊपर कई तरह की जिम्मेदारियां आ जाती हैं जिनमें से सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है बच्चे के लिए एक बेहद प्यारे से नाम का चुनाव करने की. आप अपने बच्चे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करते हैं वह सिर्फ उसे पहचान ही नहीं देता बल्कि बच्चे की पर्सनालिटी की भी एक झलक दिखाता है. आज के समय में हर माता-पिता की यह चाहत होती है कि वे अपने बेटे के लिए जिस भी नाम का चुनाव करें वह बिल्कुल नया हो, छोटा हो और साथ ही उसका अर्थ भी गहरा और खूबसूरत हो. ऐसे में अगर आप भी अपने घर के चिराग के लिए ऐसे ही कुछ खास नामों की तलाश में हैं तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आने वाला है. इस आर्टिकल में हम आपके लिए 30 सबसे खूबसूरत और मॉडर्न हिंदू नाम उनके अर्थ के साथ लेकर आए हैं. तो चलिए इस लिस्ट पर एक नजर डालते हैं और साथ ही जानते हैं इनके खूबसूरत अर्थ.

विज्ञापन

आपके बेटे के लिए कुछ बेहद ही खूबसूरत नाम और उनके अर्थ

  1. आरव: इस नाम का अर्थ होता है शांतिपूर्ण या शांत स्वभाव वाला.
  2. अद्विक: इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई मुकाबला न हो, यानी अनोखा या यूनिक.
  3. कविश: इस सुंदर नाम का मतलब होता है कवियों के राजा, जिसे भगवान गणेश का रूप भी माना जाता है.
  4. कियान: इसका अर्थ होता है राजा या ईश्वर की कृपा.
  5. अयांश: इस नाम का अर्थ होता है माता-पिता के दिल का टुकड़ा या प्रकाश की पहली किरण.
  6. रेयांश: इसका सीधा संबंध भगवान विष्णु से है, जिसका अर्थ होता है प्रकाश का अंश.
  7. विहान: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की पहली किरण या एक नई शुरुआत.
  8. शिवांश: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का अंश या उनका आशीर्वाद.
  9. रुद्र: इस नाम का अर्थ होता है भगवान शिव का एक शक्तिशाली और तेजस्वी रूप.
  10. ईशान: भगवान शिव का एक नाम, जिसका अर्थ उत्तर-पूर्व दिशा भी होता है.
  11. आरुष: इस नाम का अर्थ होता है सुबह की लालिमा या सूरज की पहली सुंदर किरण.
  12. चिराग: इस नाम का अर्थ होता है दीपक, जो पूरे घर को अपनी रोशनी से जगमगा देता है.
  13. दिवित: इस नाम का अर्थ होता है अर्थ होता है अमर या हमेशा जीवित रहने वाला.
  14. हृदान: इस नाम का अर्थ होता है दिल का एक हिस्सा या बेहद साफ दिल वाला.
  15. मयंक: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर और शांत चांद, जो सबको शीतलता देता है.
  16. निवाण: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र, शुद्ध या मोक्ष.
  17. प्रणव: इस नाम का अर्थ होता है पवित्र ओम ध्वनि, जो ब्रह्मांड की शुरुआत है.
  18. शौर्य: इस नाम का अर्थ होता है वीरता, साहस और बहादुरी का प्रतीक.
  19. तेजस: इस नाम का अर्थ होता है चमक, बुद्धि और चेहरे का नूर.
  20. युवान: इस नाम का अर्थ होता है युवा, एनर्जेटिक और हमेशा जोश से भरा हुआ.
  21. अथर्व: इस नाम का अर्थ होता है ज्ञान का भंडार, चार वेदों में से एक पवित्र वेद का नाम.
  22. भाविन: इस नाम का अर्थ होता है जिसका अस्तित्व हो या जो हमेशा जीता रहे.
  23. दर्श: इस नाम का अर्थ होता है सुंदर दिखने वाला या भगवान कृष्ण का एक रूप.
  24. दक्ष: इस नाम का अर्थ होता है चतुर, काबिल और भगवान शिव के ससुर का नाम.
  25. जय: इस नाम का अर्थ होता है जीत, सफलता और हमेशा आगे बढ़ने वाला.
  26. कबीर: इस नाम का अर्थ होता है महान, आदरणीय और प्रसिद्ध संत कबीर दास जी के नाम पर.
  27. लक्ष: इस नाम का अर्थ होता है जीवन का उद्देश्य, निशाना या मंजिल.
  28. मनन: इस नाम का अर्थ होता है गहराई से सोचना, चिंतन करना या ध्यान लगाना.
  29. नक्ष: इस नाम का अर्थ होता है चांद की तरह सुंदर या किसी चीज की खूबसूरत आकृति.
  30. समर: इस नाम का अर्थ होता है रात की बातचीत या युद्ध के मैदान में साहस दिखाने वाला.

ये भी पढ़ें: अपनी प्यारी गुड़िया के लिए चुनें 50 सबसे खूबसूरत और मॉडर्न हिंदू नाम, हर नाम का अर्थ है बेहद खास

ये भी पढ़ें: अपनी लाड़ली के लिए चुनें संस्कृत के 30 सबसे खूबसूरत नाम, हर एक का अर्थ है बेहद खास और सुंदर


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola