13 मई का इतिहास: इसलिए खास है तेरह मई का दिन, सर्वपल्ली राधाकृष्णन बने थे देश के दूसरे राष्ट्रपति

Updated:
विज्ञापन

13 मई का इतिहास: देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

विज्ञापन

13 मई का इतिहास: भारत के इतिहास में 13 मई का अपना खास मकाम है. देश के लोकतांत्रिक इतिहास में यह दिन एक मील का पत्थर है. स्वतंत्र भारत का पहला संसद सत्र 13 मई, 1952 से आहूत किया गया था. तीन अप्रैल, 1952 को पहली बार उच्च सदन यानी राज्यसभा का गठन किया गया और इसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आयोजित किया गया. इसी तरह 17 अप्रैल, 1952 को पहली लोकसभा का गठन किया गया जिसका पहला सत्र 13 मई, 1952 को आहूत किया गया. देश दुनिया के इतिहास में 13 मई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

विज्ञापन
  • 1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना, जुआन जोस फ्लोरेंस पहले राष्ट्रपति बने.

  • 1846 : अमेरिका और मैक्सिको के बीच पिछले एक साल से टैक्सास को लेकर चल रहे तनाव के बीच कांग्रेस ने अपने इस पड़ोसी देश के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया.

  • 1905 : भारत के पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का जन्म.

  • 1952 : स्वतंत्र भारत में संसद का पहला सत्र आहूत.

  • 1960 : मैक्स इसेलीन के नेतृत्व में स्विटजरलैंड का एक खोजी दल हिमालय में धौलागिरी पर्वत शिखर पर पहुंचा.

  • 1962 : सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने.

  • 1981 : पोप जॉन पॉल द्वितीय को तुर्की के एक नागरिक ने वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स स्क्वेयर में गोली मार दी. पोप इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए.

  • 1995 : ब्रिटेन की एक महिला, जो दो बच्चों की मां थी, ने शेरपाओं की मदद और आक्सीजन के बिना एवरेस्ट फतह करने के कारनामे को अंजाम दिया.

  • 1998 : विश्व भर की आलोचना और दबाव की परवाह न करते हुए भारत ने दो और परमाणु परीक्षण किए.

  • 2001 : भारतीय साहित्‍य जगत के सबसे बड़े नामों में से एक आर. के. नारायण का निधन.

  • 2009 : यूरोपीय आयोग ने कंप्यूटर चिप बनाने वाली कंपनी इंटेल पर प्रतिद्वंद्वी कंपनी के प्रति गलत व्यावसायिक नीतियां अपनाने पर एक अरब यूरो से अधिक का इतिहास का सबसे बड़ा जुर्माना लगाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola