Indian Railways News: झारखंड के पलास्थली से बंगाल के अंडाल तक फिर चलेगी ट्रेन, हेमंत ने रेल मंत्री को लिखा खत

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत पलास्थली स्टेशन से पश्चिम बंगाल के अंडाल तक एक बार फिर ट्रेन दौड़ेगी. इस रेल लाइन को चालू करने क लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है. बता दें कि 26 सितंबर 2002 से इस रेल लाइन पर रेल सेवा बंद है.

विज्ञापन

Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन ने जामताड़ा अंतर्गत नाला के बंद पड़े पलास्थली रेल लाइन को फिर चालू करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है. रेल मंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा कि नाला के ईसीएल के लीज भूमि पर अवैध उत्खनन होने के कारण जामताड़ा जिला के पलास्थली स्टेशन से पश्चिम बंगाल के अंडाल तक रेल सेवाओं का परिचालन 26 सितंबर 2002 से बंद है. इस रेल लाइन में 9 किमी भाग एवं दो रेल स्टेशन पलास्थली तथा लक्ष्मणपुर रोड झारखंड में स्थित है. पत्र में उन्होंने यह भी जिक्र किया है कि पूर्व में इस रेल लाइन में दो ट्रेनों का परिचालन होता था, जिससे गरीबों एवं कमजोर वर्ग के लोग काफी लाभान्वित होते थे. साथ ही छात्रों द्वारा भी उच्च शिक्षा के लिए पश्चिम बंगाल आवागमन के लिए उक्त ट्रेनों का उपयोग किया जाता था.

विज्ञापन
undefined

नाला में रेल लाइन चालू करने की सीएम की मांग पर लोगों में खुशी

पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि मरीज एवं श्रमिक वर्ग के लोग रोजगार समेत इलाज के लिए बंगाल के अंडाल एवं रानीगंज जाया करते थे, लेकिन ट्रेनों के बंद होने से आमजनों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इसलिए नाला के इस रेल लाइन को दोबारा चालू करने के लिए आग्रह करते हुए पलास्थली से जामताड़ा तक विस्तार करने के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र दिया है. नाला में रेल लाइन को चालू करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा संवेदनशीलता दिखाने पर नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों में काफी खुशी दिखाई दे रही है.

Also Read: झारखंड के इस जिले के 2 अंचल में सर्वजन पेंशन की स्थिति खराब, मुख्य सचिव ने विशेष कैंप लगाने का दिया निर्देश

परिवहन सचिव और रेलवे के निदेशक ने पिछले साल किया था निरीक्षण

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर पिछले साल राज्य के परिवहन सचिव के रवि कुमार और इंडियन रेलवे सर्विस आफ इंजीनियरिंग के निदेशक एके सिंह ने संयुक्त रूप से नाला में बंद रेलमार्ग का निरीक्षण किया था. निरीक्षण के दौरान ही अधिकारियों ने इस रेल सेवा को फिर से चालू करने की बात पर सहमति जताई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola