Tata Motors Bonus 2022: टाटा मोटर्स के कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, बोनस को लेकर बन सकती है बात

Updated:
विज्ञापन

टाटा मोटर्स प्रबंधन और यूनियन के बीच बाइ सिक्स के स्थायीकरण पर सहमति बन पाने से सोमवार को बोनस वार्ता आगे नहीं बढ़ पायी. यूनियन ने मंगलवार को सुबह 10 बजे यूनियन सभागार में कमेटी मीटिंग बुलायी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर: टाटा मोटर्स (TATA MOTORS) प्रबंधन और यूनियन के बीच होने वाली बैठक में आज बोनस पर सहमति बन सकती है, इसकी लिए बैठक सुबह 10 बजे से ही जारी है. सदस्यों से सुझाव लिये जा रहे है. कल प्रबंधन और यूनियन के बीच बाइ सिक्स के स्थायीकरण पर सहमति बन पाने से बोनस को लेकर वार्ता आगे नहीं बढ़ पायी. इधर, टाटा मोटर्स के उपाध्यक्ष (वीपी) ऑपरेशन एबी लाल आज शहर आ रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

संभावना है कि एक दो दिनों में बोनस फाइनल हो जायेगा. टाटा मोटर्स यूनियन 17 सितंबर से पहले बोनस समझौता कराना चाहती है. पिछले साल 10.6 प्रतिशत बोनस मिला था. वहीं सुपर एन्यूएशन के तहत आने वाले 300 कर्मचारियों को 11,200 रुपये अनुदान के तौर पर दिया गया था. जबकि 281 बाइ सिक्स स्थायी हुए थे.

Also Read: Tata Steel के बाद जमशेदपुर Eye Hospital में भी 20% बोनस, अधिकतम करीब 69 हजार रुपये मिलेंगे

टाटा मोटर्स में बोनस के साथ-साथ अस्थायियों को स्थायी करने को लेकर उत्सुकता रहती है. कोरोना काल से लेकर अब तक अस्थाई कर्मचारियों को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता रहा है. कंपनी में उत्पादन कम होने पर उन्हें काम से बैठा दिया जाता है.

टीएसडीपीएल में आज बोनस समझौता की उम्मीद

टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल) में कर्मचारियों के सालाना बोनस पर मंगलवार को समझौता होने की संभावना है. प्रबंधन और यूनियन के बीच मंगलवार को शाम चार बजे बैठक बुलायी गयी है. सोमवार को भी प्रबंधन और यूनियन के बीच बोनस पर वार्ता हुई. सूत्रों के अनुसार बोनस पर लगभग सहमति बन गयी है, लेकिन एकमुश्त राशि पर मामला लटका हुआ है. यूनियन बेहतर मुनाफा होने पर 20 प्रतिशत बोनस और टाटा की तर्ज पर एकमुश्त राशि की मांग कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola