ePaper

Golghar In Jharkhand : बिहार के पटना की तर्ज पर झारखंड के जमशेदपुर में बनेगा गोलघर, रेलवे की जमीन पर ये भी बनाने की है तैयारी

Updated at : 18 Jan 2021 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
Golghar In Jharkhand : बिहार के पटना की तर्ज पर झारखंड के जमशेदपुर में बनेगा गोलघर, रेलवे की जमीन पर ये भी बनाने की है तैयारी

Golghar In Jharkhand, Jamshedpur News, जमशेदपुर (कुमार आनंद) : बिहार के पटना की तर्ज पर झारखंड के जमशेदपुर स्थित बागबेड़ा वायरलेस मैदान में चावल स्टॉक (भंडारण) के लिए गोलघर बनाया जायेगा. वह भी एक नहीं, दो गोलघर बनाया जायेगा. इसमें बागबेड़ा वायरलेस मैदान में गोलघर और बीएनआर तालाब मैदान में खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए बड़ा शेडनुमा बड़ा यार्ड भी बनाया जायेगा.

रेलवे की जमीन पर बनेगा गोलघर

जमशेदपुर में ये दोनों प्रोजेक्ट रेलवे की जमीन पर बनने हैं. इसके लिए रविवार को टाटा रेल प्रशासन और एफसीआइ रांची की टीम ने संयुक्त रूप से बागबेड़ा वायरलेस मैदान व बीएनआर तालाब मैदान का ज्वाइंट सर्वे किया. आपको बता दें कि बागबेड़ा वायरलेस मैदान दो जगहों पर दो गोलघर बनने हैं. बीएनआर तालाब मैदान में खाद्यान्न की लोडिंग-अनलोडिंग के लिए बड़ा शेडनुमा बड़ा यार्ड बनाया जाना है.

Also Read: Indane LPG Service In Jharkhand : रांची-जमशेदपुर में इंडेन की तत्काल एलपीजी सेवा होगी शुरू, जानें कब से शुरू होगी ये सेवा
अतिक्रमण के बावजूद मापी

जमशेदपुर में गोलघर के लिए वायरलेस मैदान में चार एकड़ और बीएनआर मैदान में चार एकड़ जमीन का चयन किया गया है. इतना ही नहीं अतिक्रमण के बावजूद घंटों मशक्कत कर मापी भी की गयी. सर्वे में एफसीआइ रांची क्षेत्रीय कार्यालय के एजीएम सुधीर सिंह मौजूद थे.

Also Read: Vehicle Theft : झारखंड के जमशेदपुर में वाहनों की चोरी रोक पाने में क्यों सफल नहीं हो पा रही पुलिस, ऐसे करें वाहनों की सुरक्षा, ये है प्रभात खबर की अपील
अतिक्रमण हटाने की तैयारी

रेलवे की जमीन के अंतर्गत बागबेड़ा वायरलेस मैदान में और बीएनआर मैदान में वर्षों पहले से अतिक्रमण कर लोग रह रहे हैं. दोनों इलाके में ढाई सौ से ज्यादा मकान-झोपड़ी बने हुए हैं. जो रेलवे और एफसीआइ के संयुक्त प्रोजेक्ट गोलघर व यार्ड प्रोजेक्ट की जद में आने से अतिक्रमण हटाए जाने की आशंका है. इस कारण रविवार को घंटों सर्वे और मापी के दौरान दोनों इलाके में हड़कंप मचा हुआ था.

Also Read: Road Safety Month : जमश‍ेदपुर में ट्रैफिक जाम से जूझ रहे लोग, नौ साल में साढ़े तीन हजार से अधिक सड़क हादसे, सड़क सुरक्षा माह में इससे निबटने की क्या है तैयारी

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन