IPL 2023: 4 साल के बच्चे ने जीता केएल राहुल का दिल, LSG कप्तान ने साइन की हुई जर्सी देने का किया वादा, VIDEO

KL Rahul: केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक चार साल का बच्चा आईपीएल के सभी कप्तानों की फोटो के बीच में उन्हें अपना फेवरट प्लेयर बताया है.
KL Rahul IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. सीजन के बीच में ही वह चोटिल होकर बाहर हो गए थे. हालांकि, उनकी टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया. वहीं, अब केएल राहुल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक 4 साल के बच्चे ने आईपीएल के सभी 10 कप्तानों के बीच उन्हें अपना फेवरट प्लेयर बताया है. जिसे देखकर राहुल काफी खुश हुए और उन्होंने अपनी साइन की हुई जर्सी उस बच्चे को गिफ्ट करने का वादा किया.
दरअसल, केएल राहुल ने एक वीडियो को रीट्वीट किया है, जिसमें एक 4 साल का बच्चा उन्हें अपना फेवरेट प्लेयर बता रहा है. वीडियो की शुरुआत में बच्चे ने आईपीएल के सभी 10 कप्तानों की लगी तस्वीर को देखकर नाम बताए और जब उससे बेस्ट प्लेयर के बारे में पूछा गया तो बच्चे ने केएल राहुल का नाम लिया. इस वीडियो को बच्चे के पिता ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए केएल राहुल को भी टैग किया. जिसे देखकर राहुल काफी ज्यादा खुश हैं. इसी वजह से उन्होंने बच्चे का एड्रेस मांगकर उसे अपनी साइन की हुई जर्सी देने की बात कही है. राहुल ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘यह कितना प्यारा है. आप मुझे अपने पते के साथ DM करें. मुझे उसे अपनी एक साइन की हुई जर्सी देने में काफी खुशी होगी.’
That's so sweet. ♥️
Drop me a DM with your address. I'd be delighted to give him my signed jersey. https://t.co/akHR1Xpi5e— K L Rahul (@klrahul) May 25, 2023
गौरतलब है कि 31 वर्षीय केएल राहुल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वह बाकी मैच नहीं खेल पाए और अगले महीने होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच से भी बाहर हो गए. राहुल को इसके बाद अपने पैर में लगी चोट की सर्जरी करानी पड़ी, जो पूरी तरह से सफल रही है. हालांकि अभी केएल राहुल को मैदान पर पूरी तरह से वापसी करने में कुछ महीनों का समय लग सकता है. राहुल ने इस सीजन 2 अर्धशतकों के साथ कुल 274 रन बनाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




