IPL 2023: MS Dhoni खेल रहे हैं अपना आखिरी आईपीएल! संन्यास को लेकर खुद दिया बड़ा बयान
Published by : Saurav kumar Updated At : 22 Apr 2023 8:55 AM
डेवोन कॉनवे के नाबाद 77 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर लीग चरण में अपनी चौथी जीत दर्ज की. वहीं मैच के बाद धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.
MS Dhoni on His Retirement: डेवोन कॉनवे के नाबाद 77 रनों की पारी के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 7 विकेट से हराकर लीग चरण में अपनी चौथी जीत दर्ज की. इससे पहले रवींद्र जडेजा की अगुवाई में सीएसके के गेंदबाजों ने हैदराबाद को 134 रनों पर रोक दिया और मुकाबला अपने नाम किया. हालांकि इस जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है. धोनी ने कहा कि यह मेरे करियर का आखिरी दौर है.
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल से संन्यास की खबर लगातर चल रही है. अब बीते दिन हैदराबाद के खिलाफ चेपॉक में हुए मुकाबले के बाद सीएसके के कप्तान धोनी ने कहा कि ‘यह मेरे करियर का आखिरी दौर है. मरे लिए इस इन्जॉय करना महत्वपूर्ण है. यहां आना काफी अच्छा है. यहां मुझे बहुत प्यार मिला है. वह हमेशा देर तक मुझे सुनने के लिए रूके रहते हैं. मुझे बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल रहा है. पर मैं इसकी शिकायत नहीं कर रहा हूं’.
मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने पाथिराना की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि ‘आपको उसका एक्शन पिक करने के लिए समय चाहिए. उसके पास वैरिएशन है, उसकी गति अच्छी है. हमने मलिंगा के साथ देखा है – ऐसा व्यक्ति जिसका एक्शन अजीब है और जो लाइन और लेंथ के साथ बहुत अच्छा है उसके खिलाफ रन बनाना मुश्किल होता है. निश्चित रूप से वह एक खोज रहा है. मैं दूसरी बल्लेबाजी करने से हिचकिचा रहा था. मुझे लग रहा था कि ज्यादा ओस नहीं पड़ेगी. हल्के बादल छाए हुए थे. स्पिनर एक बार आए तो उन्होंने काफी अच्छी लेंथ से गेंदबाजी की.’
बता दें कि इस मुकाबले में चेन्नई ने हैदराबाद को 7 विकेट से मात दी. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 134 रन बनाए जिसके जवाब में चेन्नई ने यह लक्ष्य 18.4 ओवर्स में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










