न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले भारत को झटका, रोहित शर्मा चोटिल! प्रैक्टिस सेशन से भी रहे बाहर

Updated:
विज्ञापन

Rohit Sharma and Gautam Gambhir

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी मे भारत के न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले बड़ा झटका लगा है. कप्तान रोहित शर्मा को चोट लगने की जानकारी सामने आई है. ऐसे में उनका अगला मैच खेलना भी संदिग्ध माना जा रहा है.

विज्ञापन

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ उसने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शानदार खेल दिखाया. अब भारत का अगला ग्रुप स्टेज मुकाबला न्यूजीलैंड के साथ 2 मार्च को होना है. लेकिन उससे पहले टीम इंडिया एक बार फिर चोट की परेशानी से जूझती दिख रही है.  न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अंतिम ग्रुप मैच से पहले कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर चिंता जताई जा रही है.

रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान मैच की पहली पारी के शुरुआत में ही रोहित (Rohit Sharma) को बाउंड्री के पीछे लंबे समय तक दौड़ने के बाद हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझते हुए देखा गया. जिसके बाद वह कुछ देर के लिए मैदान से बाहर भी चले गए, जिसके बाद वाइस कप्तान शुभमन गिल ने कप्तानी संभाली. हालांकि, रोहित बाद में बल्लेबाजी की शुरुआत करने गिल के साथ मैदान पर उतरे. जिससे भारत ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया और मैच को अपने नाम किया. 

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: Mughal Empire : दुष्ट चंगेज खां और तैमूर के वंशज थे मुगल, आश्रय की तलाश में भारत आया था बाबर

अभ्यास करते नहीं दिखे रोहित

बुधवार को जब भारत ने दो दिन की मिली ब्रेक के बाद अभ्यास किया, तो रोहित एकमात्र ऐसे फ्रंटलाइन बल्लेबाज थे जिन्हे नेट्स में अभ्यास करते नहीं देखा गया. इसके बजाय, वे अंदर ही रहे और बाद में स्ट्रेंथ कोच और कंडीशनिंग कोच और फिजियोथेरेपिस्ट के साथ अभ्यास करते देखे गए. उन्होंने थोड़ी देर जॉगिंग भी की, लेकिन वे खुद को पूरी तरह से तैयार नहीं कर पाए. हालांकि टीम के अन्य खिलाड़ी पूरी प्रैक्टिस करते नजर आए. विराट कोहली ने कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के साथ नेट्स पर अभ्यास सत्र में भाग लिया. बीसीसीआई ने भारतीय टीम की तैयारियों का एक वीडियो भी शेयर किया है, लेकिन उसमें भी कप्तान रोहित नजर नहीं आए.

ये दो खिलाड़ी हो सकते है प्लेइंग 11 में शामिल

रोहित की फिटनेस चिंता का विषय है, इसलिए भारत ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर बैक-अप के तौर पर देख रहा है. दोनों खिलाड़ियों ने दो नेट पर बारी-बारी से अभ्यास किया. लेकिन ऋषभ पंत भी इससे पहले बुखार से पीड़ित थे. उनके अलावा तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी पिछले मैच में चोट लगने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे. हालांकि उन्होंने वापसी की और अपने बचे हुए ओवर किए. उन्होंने बाद में प्रैक्टिस सेशन में भी भाग लिया. अब इन दोनों के फिट होने की संभावना जताई जा रही है.  

भारत न्यूजीलैंड से रविवार को दुबई में खेलेगा उसके बाद एक दिन के अंतराल में भारत को सेमीफाइनल भी खेलना है. इसलिए अगले कुछ दिन यह तय कर सकते हैं कि रोहित रविवार को मैदान पर खेलने उतरेंगे या नहीं. भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. इसलिए उनके पास न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित को जोखिम में नहीं डालने का विकल्प है. अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हरा दिया ऐसे में भारत को अभी भी नहीं पता कि सेमीफाइनल में उनका प्रतिद्वंद्वी कौन होगा.

ओपेनिंग के चक्कर में बिगड़ेगा मध्य क्रम 

हालांकि, अगर रोहित वाकई खेल के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं, तो यह देखना दिलचस्प होगा कि गिल के साथ कौन ओपनिंग बल्लेबाजी करने कौन उतरेगा. अगर रोहित नहीं खेलते, तो केएल राहुल को ओपनिंग में भेजा जा सकता है, लेकिन इससे मध्यक्रम में अस्थिरता आ सकती है. न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर अंतिम फैसला जल्द ही लिया जाएगा.  केएल राहुल को एक ओपनिंग विकल्प के रूप में देखा जा सकता है. यह खिलाड़ी पहले भी भारत के लिए कई मैचों में ओपनिंग बल्लेबाजी कर चुका है. 

जीत से जोश में अफगानिस्तान, कप्तान बोले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उस दिन वही करेंगे जो…

सचिन के 100 शतकों का रिकॉर्ड अब सुरक्षित नहीं! 3-4 सालों में यह खिलाड़ी तोड़ सकता है कीर्तिमान

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola