युद्ध के लिए आमादा पाकिस्तान! पहले तोड़ा सीजफायर अब कर रहा इस घातक हथियार का परीक्षण
Published by : Pritish Sahay Updated At : 05 May 2025 4:14 PM
India Pakistan Conflict, AI Image
India Pakistan Conflict: पाकिस्तान ने एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया है. मिसाइल का टेस्ट कर पाकिस्तान भारत के साथ बढ़ते तनाव को और गहरा करने में लगा है. दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है. इससे डरकर पाकिस्तान अपनी खोखली ऐंठ दिखाने में लगा है. एक तरफ वो सीमा पर युद्ध विराम तोड़ने में लगा है, तो दूसरी तरफ मिसाइल टेस्टिंग कर भारत के उकसाने में लगा है.
India Pakistan Conflict: भारत से जारी टेंशन के बीच पाकिस्तान ने एक और मिसाइल का टेस्ट किया है. पाकिस्तान ने सोमवार को 120 किमी रेंज वाली मिसाइल का टेस्ट किया है. पाकिस्तान ने फतह सीरीज की मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय में किया है जब भारत के साथ उसकी दुश्मनी चरम पर है. पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता होने के कारण भारत ने उसके खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. सिंधु जल समझौते को भारत ने निलंबित कर दिया. पाकिस्तान के लोगों के देश से भारत छोड़ने का आदेश दिया गया. भारत की इन सब कार्रवाई के बाद पाकिस्तान अपनी अकड़ दिखाने में लगा है. सबसे बड़ी बात की कंगाली के दहलीज पर खड़े पाकिस्तान के पास खाने को खाना नहीं है, पैसा नहीं लेकिन अपनी ऐंठ दिखाने में वो जरा भी पीछे नहीं है.
सीजफायर तोड़ने के साथ-साथ कर रहा मिसाइल टेस्ट
पहलगाम हमले के बाद भारत के एक्शन से घबराकर पाकिस्तान अजीब हरकतें कर रहा है. कभी उनके मंत्री और नेता एटब बम की दुहाई देने लगते हैं तो कभी पाकिस्तान की ओर से कोई और बड़ा दावा सामने आने लगता है. इसी कड़ी में उसके सोमवार को मिसाइल टेस्ट कर भारत के साथ जारी तनाव को और हवा दे दिया है. पाकिस्तान ने अभी जिस फतेह सीरीज की मिसाइल की टेस्टिंग की है, उसकी रेंज 120 किलोमीटर है. यह सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों है. हालांकि, भारत के डिफेंस सिस्टम के सामने इस मिसाइल की कोई हैसियत नहीं है.
हाल में ही पाकिस्तान ने की है बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग
पाकिस्तान में हाल में ही अपनी एक बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की है. शनिवार को पाकिस्तान ने 450 किलोमीटर रेंज की बैलिस्टिक मिसाइल की टेस्टिंग की थी. अब फतह मिसाइल का टेस्ट कर वो भारत के साथ बढ़ते तनाव को और गहराने में लगा है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान भारत के एक्शन से काफी डरा हुआ है. भारत ने सिंधु जल संधि निलंबित कर दिया. पाकिस्तानी लोगों को भारत से निकाला जा रहा है. बीते 10 दिनों में पाकिस्तानी सेना ने LoC पर कई बार युद्धविराम का उल्लंघन किया है.
भारत को उकसा रहा पाकिस्तान
सीमा पर तनाव के बीच पाकिस्तान जिस तरह से नए-नए मिसाइलों की टेस्टिंग करने में लगा है वो किसी उकसावे से कम नहीं है. भारत में इस घटनाक्रम के बारे में जानकारी रखने वाले लोगों ने कहा कि भारत पाकिस्तान की ओर से बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण को “स्पष्ट रूप से उकसावे” की कार्रवाई मानता है. उन्होंने कहा कि यह भारत के साथ हताशा में तनाव बढ़ाने का प्रयास है. हालांकि, पाकिस्तानी मिसाइल परीक्षण पर भारत की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.
Also Read: भारत की सख्ती से हिला पाकिस्तान, UNSC से की ‘बंद कमरे’ की मीटिंग की गुजारिश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










