Usain Bolt का 17 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा! 100 मीटर दौड़ में 9.32 सेकंड का नया कारनामा

Updated:
विज्ञापन

चीन में आयोजित वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स में दौड़ते रोबोट (PC : X)

दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट का 17 साल पुराना 100 मीटर रिकॉर्ड अब इतिहास बन गया है. उसेन बोल्ट ने 9.58 सेकंड में यह रिकॉर्ड 2009 में बनाया था. जिसे चीन में तोड़ दिया गया है.

विज्ञापन

100 meter world record : आप एथलेटिक्स फॉलो करते हों या नहीं, लेकिन आपने दुनिया के सबसे तेज धावकों में शुमार उसेन बोल्ट का नाम जरूर सुना होगा. 100 मीटर की दौड़ में बोल्ट का 9.58 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड आज भी कायम है. लेकिन अब चीन के एक ह्यूमनॉइड रोबोट (इंसान की तरह काम करने वाला रोबोट) ने 100 मीटर की दौड़ महज 9.32 सेकंड में पूरी कर सबको हैरान कर दिया है. यह प्रदर्शन किसी मानव एथलीट का नया रिकॉर्ड नहीं है, बल्कि रोबोट की रफ्तार से जुड़ा है.

विज्ञापन

17 साल से कायम है उसेन बोल्ट की बादशाहत

उसेन बोल्ट ने 2009 में बर्लिन में आयोजित विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान 100 मीटर की दौड़ 9.58 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था. उनके इस रिकॉर्ड को 17 साल बाद भी कोई मानव एथलीट नहीं तोड़ सका है. बोल्ट का नाम आज भी 100 मीटर की सबसे तेज दौड़ के साथ जुड़ा हुआ है.

9.32 सेकंड में रोबोट ने पूरी की 100 मीटर रेस

चीन की स्मार्टफोन कंपनी Honor द्वारा बनाए गए एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने शनिवार को शुरू हुए दूसरे 'वर्ल्ड ह्यूमनॉइड रोबोट गेम्स' के टेस्ट इवेंट के दौरान 100 मीटर की दौड़ में 9.32 सेकंड का समय दर्ज किया. यह खेल चीन के बीजिंग शहर में आयोजित किया गया था. रोबोट ने इस दौरान 14.5 मीटर प्रति सेकंड की टॉप स्पीड हासिल की.

इस प्रदर्शन ने रोबोटिक्स की दुनिया में नई चर्चा छेड़ दी है. हालांकि, यह बोल्ट के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने वाला आधिकारिक एथलेटिक्स रिकॉर्ड नहीं है. दोनों प्रदर्शन अलग-अलग श्रेणियों से जुड़े हैं.

रोबोटिक्स में तेजी से आगे बढ़ रहा चीन

चीन ह्यूमनॉइड रोबोट को तेजी से उभरते उद्योग के तौर पर बढ़ावा दे रहा है. वहां नीति बनाने वाले और कंपनियां AI और हार्डवेयर में हो रही प्रगति के जरिए ह्यूमनॉइड रोबोट के इस्तेमाल को बढ़ाने पर जोर दे रही हैं. आने वाले समय में मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स और दूसरे क्षेत्रों में इनका इस्तेमाल बढ़ने की उम्मीद है.

रोबोटिक्स में चीन की मजबूत स्थिति

रोबोटिक्स के क्षेत्र में चीन ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी स्थिति काफी मजबूत की है. खासकर मैन्युफैक्चरिंग, रोबोट उत्पादन और सप्लाई चेन में चीन की भूमिका तेजी से बढ़ी है. ह्यूमनॉइड रोबोट के क्षेत्र में भी चीन लगातार नए प्रयोग कर रहा है. 100 मीटर की दौड़ में 9.32 सेकंड का यह प्रदर्शन इसी बढ़ती तकनीकी क्षमता की एक झलक है.

Also read : सोने की बालियों के लिए 60 साल की महिला की हत्या, पानी की टंकी में मिली लाश; CCTV से खुला राज


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola