ePaper

World Sleep Day 2024: वर्ल्ड स्लीप डे आज, जानिए अच्छी नींद के लिए क्या करें

Updated at : 15 Mar 2024 7:58 AM (IST)
विज्ञापन
World Sleep Day 2024: वर्ल्ड स्लीप डे आज, जानिए अच्छी नींद के लिए क्या करें

World Sleep Day 2024: आज वर्ल्ड स्लीप डे है. यह दिन मार्च के तीसरे शुक्रवार को ही मनाया जाता है. इस बार तीसरा शुक्रवार 15 मार्च को पड़ा है. आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए.

विज्ञापन

World Sleep Day 2024: आज वर्ल्ड स्लीप डे है. हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को विश्व स्लीप डे मनाया जाता है. इस बार 15 मार्च को यह दिन मनाया जा रहा है. दरअसल वर्ल्ड स्लीप डे का उद्देश्य लोगों को नींद से जुड़ी समस्यों के प्रति जागरूक करना है. आइए जानते हैं अच्छी नींद के लिए क्या करना चाहिए.


अच्छी नींद चाहिए तो अपनाएं ये टिप्स


सोने से पहले इन चीजों को न खाएं

Sleep

अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो ध्यान रहे सोने से पहले चाय, कॉफी और शराब आदिक का सेवन ना ही करें. क्योंकि जो लोग इन चीजों का सेवन करते हैं उन्हें काफी लंबे समय तक नींद नहीं आती है. इसलिए ध्यान रहें अच्छी नींद के लिए हल्का खाना खाएं.

लैवेंडर ऑइल

Sleep

अच्छी नींद चाहिए तो अपने तकिए और रूम में लैवेंड ऑइल स्प्रे कर लें. इससे आपको सुकून की नींद आएगी. जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है लैवेंडर ऑइल का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए.

फोन दूर रखें

Sleep

सोने से पहले फोन से दूरी बना लें. जी हां आपने सही सुना. आज के समय में ज्यादातर लोग देर रात तक फोन पर रील्स देखते हैं जिसका असर ना सिर्फ नींद पर पड़ती है बल्कि पूरी सेहत पर भी इसका नुकसान देखने को मिलता है. क्योंकि इससे निकलने वाले ब्लू लाइट का असर दिमाग पर सीधे पड़ता है. जिसके कारण देर रात तक लोगों को नींद नहीं आती है.

मेडिटेशन करें

Sleep

अच्छी और रिलैक्स होने के लिए मेडिटेशन जरूर करें. जिन लोगों को अच्छी नींद नहीं आती है ऐसे लोगों को मेडिटेशन करना चाहिए. क्योंकि मेडिटेशन से अपने आप माइंड रिलैक्स हो जाता है और अच्छी नींद आने लगती है.

बिना तकिया के सोए

Sleep
Sleeping

अगर आपको अच्छी नींद चाहिए तो आज से ही तकिया लगाना छोड़ दें. क्योंकि तकिया लगाकर सोने से पीठ के साथ-साथ गर्दन में दर्द होने लगता है. जिसके कारण व्यक्ति रातभर सुकून से सो नहीं पाता है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola