World Mental Health Day 2022: मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स, ऐसे होंगे तनावमुक्त

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Oct 2022 7:36 AM

विज्ञापन

World Mental Health Day 2022: मानसिक समस्याओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे मनाया जाता है. मेंटल हेल्थ का अर्थ है हमारा इमोशनल, साइकोलॉजिकल और सोशल हेल्थ. यहां देखें छोटी-छोटी आदतें, जो आपकी मेंटल हेल्थ को बनाएंगी बेहतर

विज्ञापन

World Mental Health Day 2022: आज ‘वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे’ है. मानसिक समस्याओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए हर वर्ष 10 अक्टूबर को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day) मनाया जाता है.  आपको बता दें कि वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की शुरुआत साल 1992 से हुई है. इसे यूनाइटेड नेशन्स के उप महासचिव रिचर्ड हंटर और वर्ल्ड फेडरेशन फॉर मेंटल हेल्थ की पहल पर शुरू किया गया था. इस  फेडरेशन में 150 से अधिक देश शामिल थें.

मेंटल हेल्थ का अर्थ है हमारा इमोशनल, साइकोलॉजिकल और सोशल हेल्थ. हम क्या सोचते हैं, क्या महसूस करते हैं और कैसे बिहेव करते हैं यह सब मेंटल हेल्थ के अंदर ही आता है. अगर हम मेंटली फिट नहीं हैं, तो यह हमारे काम से लेकर हमारे रिश्तों पर असर डालेगा. मगर अफसोस, हम मेन्टल हेल्थ पर ध्यान देना ज़रूरी नहीं समझते.

छोटी-छोटी आदतें, जो आपकी मेंटल हेल्थ को बनाएंगी बेहतर –

दोस्तों को करीब लाएं

अपने दोस्तों के साथ समय बिताइए, और इसके लिए अपने फ़ोन पर निर्भर रहना ठीक नहीं. हालांकि लॉकडाउन में यह एक मजबूरी हो सकती है. पर शेष समय में टेक्स्ट मैसेज या कॉल से बेहतर है मिलना और साथ मे वक्त बिताना. दोस्तों के साथ समय बिताने से आपके मेंटल हेल्थ पर एक पॉजिटिव प्रभाव पड़ता है.

 नींद का सही साइकिल

पर्याप्त नींद लेना न सिर्फ हमारे शरीर की सेहत के लिए बल्कि मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी है. आपकी नींद की क्वालिटी भी मायने रखती है. बार-बार नींद में खलल पड़ना मेंटल हेल्थ को बिगाड़ने में मदद कर सकता है.

 खुद के प्रति संवेदनशील बनें

क्या आप किसी और के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे जैसा आप खुद के साथ कर रहे हैं? अपने आपको दुखी या नाराज़ होने के लिए दोषी मत मानें, खुद से प्यार से पेश आएं. हर दिन कम से कम 15-20 मिनट के लिए अपने पसन्द का कोई काम करें. सेल्फ केअर का मतलब छुट्टी पर जाना या दोस्तों के साथ समय बिताना ही नहीं होता. अपने लिए समय निकालना भी सेल्फ केअर का हिस्सा है.

एक्सरसाइज

एक्सरसाइज आपको स्ट्रेस दूर करने, मूड बेहतर बनाने, जल्दी सो जाने और ज्यादा वक्त तक सोने में मदद करती है. साथ ही ये डिप्रेशन और एंग्ज़ायटी को कंट्रोल करती है. इसका मतलब सिर्फ जिम जाना ही नहीं है। इसके बजाय, बॉडी मूवमेंट और स्ट्रेचिंग को तरजीह दें और ऐसी फिजिकल एक्टिविटी चुनें, जो आपके शरीर और सेहत के लिए बेहतर हो.

हर्बल चाय का सेवन करें

कैफीन के अधिक सेवन से बचें क्योंकि यह कोर्टिसोल स्पाइक का कारण बनता है जिससे आप अधिक चिंतित महसूस कर सकते हैं.  इसके बजाए ब्राह्मी, कैमोमाइल, गुलाब, हिबिस्कस, लेमन बाम, पुदीना, सौंफ, गुलाब, आदि जैसी हर्बल चाय पिएं.

गैजेट्स से दूर रहें और सोने का शेड्यूल बनाएं

सुनिश्चित करें कि आप सुबह उठने के 1 घंटे बाद और सोने से 1 घंटे पहले सभी गैजेट्स से दूर रहें. रात 10 बजे से पहले सोने की कोशिश करें. रोजाना एक ही समय पर सोएं, इससे आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होगा जो मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बहुत मदद करता है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola