World Blood Donor Day 2023: आज है  विश्व रक्तदाता दिवस, जानें इस दिन से जुड़ा इतिहास, महत्व और थीम

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

World Blood Donor Day 2023: रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2004 में की थी. तब से हर साल 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया जाने लगा. हर साल आज यानी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है. ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है.

विज्ञापन

World Blood Donor Day 2023:  रक्तदान को बढ़ावा देने और रक्तदाता का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष रक्तदाता दिवस मनाया जाता है. लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल आज यानी 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है. ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है.

World Blood Donor Day 2023:  कब हुई रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत?

रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2004 में की थी. तब से हर साल 14 जून को रक्तदाता दिवस मनाया जाने लगा.

World Blood Donor Day 2023:  थीम

हर वर्ष रक्तदाता दिवस की एक खास थीम होती है. इस साल विश्व रक्तदाता दिवस 2023 की थीम है ‘रक्त दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो’ (Give blood, give plasma, share life, share often.)

World Blood Donor Day 2023:  14 जून को ही क्यों मनाते हैं रक्तदाता दिवस?

रक्तदाता दिवस मनाने की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वर्ष 2004 में की थी. तब से हर साल इस दिन को 14 जून को मनाया जाने लगा. इसके पीछे एक खास कारण है. वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर ने ब्लड ग्रुप सिस्टम की खोज की थी. उनके इस योगदान के लिए 1930 में कार्ल लैंडस्टीनर को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था. रक्तदाता दिवस वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर को समर्पित हैं, जिनका जन्मदिन 14 जून को होता है.

World Blood Donor Day 2023:  विश्व रक्तदाता दिवस  का महत्व

दुनिया भर में जीवन बचाने के लिए रक्तदान महत्वपूर्ण है. कई बार सेहत में ऐसी जटिलताएं आ जाती है कि तुरंत खून की जरूरत होती है ऐसी स्थिति में रक्तदान एक सक्रिय भूमिका निभाता है. जीवन को बचाने, रोगी की सर्जरी में मदद, कैंसर के उपचार, क्रॉनिक बीमारियों और अन्य स्वास्थ्य संबंधी खतरों के लिए रक्तदान आवश्यक है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट है कि दुनिया भर में लगभग 118.54 मिलियन रक्तदान एकत्र किया जाता हैं. इनमें से लगभग 40% उच्च आय वाले देशों में एकत्र किया जाता हैं, जहां दुनिया की 16% आबादी रहती है. 169 देशों में लगभग 13,300 रक्तदान केंद्र कुल 106 मिलियन दान एकत्र करने की रिपोर्ट करते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola