Which Foods To Avoid During Period: महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के दौरान भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें
Published by : Shweta Pandey Updated At : 15 Mar 2024 12:31 PM
foods
Which Foods To Avoid During Period: पीरियड्स के समय महिलाओं और लड़कियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. ताकि दर्द और मूड स्विंग से बचा जा सके. आइए जानते हैं पीरियड्स में क्या नहीं खाना चाहिए?
Which Foods To Avoid During Period: पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को मुश्किल समय से गुजरना पड़ता है. आज स्थिति ऐसी है कि तमामल लड़कियां को PCOD और PCOS से जूझना पड़ रहा है. जहां एक ओर पीरियड्स में मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन होती है तो वहीं दूसरी ओर कुछ लड़कियों को दर्द के कारण दवा भी खाना पड़ जाता है. इस दौरान महिलाओं और लड़कियों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. आइए जानते हैं पीरियड्स में क्या नहीं खाना चाहिए?
पीरियड्स में क्या नहीं खाना चाहिए?
पीरियड्स में अचार नहीं खाना चाहिए

दरअसल पीरियड्स में महिलाओं को अचार खाने से परहेज करना चाहिए. क्योंकि खट्टा खाने से पीरियड्स का फ्लो काफी तेजी से बढ़ जाती है. इसलिए कोशिश करें की 5 दिन तक अचार ना खाएं.
पीरियड्स में मीठा खाने से बचें

पीरियडस के समय कुछ ऐसी भी चीज है जिसे खाने से परहेज करना चाहिए. उन्हीं में से एक मीठा है. पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मिठाई या फिर किसी भी तरह के मीठा खाने से बचना चाहिए. क्योंकि इस दौरान ब्लड शुगर लेवल असंतुलित रहता है जिसके कारण मूड स्विंग और तनाव शरीर में बना रहता है.
कॉफी और चाय

पीरियड्स यानी मासिक धर्म में महिलाओं को कॉफी और चाय पीने से बचना चाहिए. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले कैफीन, क्रैम्प्स को बढ़ा देता है. जिसके कारण कई सारी दिक्कते होने लगती है. इसलिए कोशिश करें कि पूरे पीरियड के समय इन चीजों का सेवन ना करें.
अधिक नमक खाने से बचें

पीरियड्स के समय के महिलाओं को अधिक नमक खाने बचना चाहिए. क्योंकि इससे वाटर रिटेंशन होता है जिससे ब्लोटिंग अधिक हो सकती है. इसलिए कोशिश करें कि नमक का सेवन ज्यादा ना हो.
शराब पीने से बचें

पीरियड्स के दौरान शराब का सेवन नहीं करना चाहिए. वरना पेट में दर्द के साथ-साथ शरीर में सूजन भी हो सकती है. इसके अलावा डायरिया और मितली संबंधी समस्याओं से भी जूझना पड़ सकता है. इसलिए मासिक धर्म के दौरान शराब ना पीएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










