Benefits Of Pumpkin Seeds: अगर फेंक देते हैं कद्दू के बीज तो डायटीशियन से जान लें इसके हैरतअंगेज फायदे

Edited by Shweta Pandey
Updated:
विज्ञापन

Benefits Of Pumpkin Seeds- Pic By: Social Media

Benefits Of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं. आज हम इस लेख में डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे कद्दू यानी पंपकिन सीड्स के लाभ के बारे में...

विज्ञापन

Benefits Of Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज यानी की पंपकिन सीड्स को बहुत कम लोग खाते होंगे. लेकिन क्या आप इसके फायदों के बारे में जानते हैं. यह एक सुपरफूड है और इसमें अनगिनत फायदे मिलते हैं. यहीं नहीं अगर आप रोजाना कद्दू के बीज का सेवन करते हैं तो इससे आपको अनेकों लाभ मिल सकता है. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से कद्दू के बीज खाने के फायदे…

कद्दू के बीज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

दरअसल कद्दू के बीज में कई सारे विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम, जिंक, सोडियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज, फॉस्फोरस आदि पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं.

डायबिटीज को करें कंट्रोल

कद्दू के बीज हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होता है. अगर आप रोजाना कद्दू के बीज खाते हैं तो ब्लड शुगर लेवल कम रहेगा. क्योंकि कद्दू के बीज में मिलने वाले खनिज मैग्नीशियम डायबिटीज को कंट्रोल में रखता है.

पाचन को रखें दुरुस्त

कद्दू के बीज में फाइबर पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. इसे अगर आप खाते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. इतना ही नहीं कब्ज और गैस से भी राहत मिलेगा.

इम्यून सिस्टम करें बूस्ट

कद्दू के बीज में पॉलीफेनोल, प्री-बायोटिक और फैटी एसिड्स पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को कंट्रोल में रखते हैं इसके साथ ही इसे बूस्ट भी करते हैं.

हार्ट को रखे दुरुस्त

कद्दू के बीज में फाइबर और मैग्नीशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने के साथ ही हार्ट डिजीज के खतरों को कम करने में मदद करता है.

Also Read: लटकती हुई तोंद को कैसे करें कम, जानिए आयुर्वेदिक उपाय

अनिद्रा को करें दूर

कद्दू के बीज में ट्रिपटोफैन होता है जोनींद की क्वालिटी को बढ़ाने में मदद करता है. दरअसल ट्रिपटोफैन एक अमीनो एसिड है, जो सेरोटोनिन और मेलाटोनिन जैसे हार्मोन बनाता है और अनिद्रा को दूर करता है.

वजन घटाने में

वजन घटाने के लिए कद्दू के बीज काफी फायदेमंद है. क्योंकि इसमें प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है जोलंबे समय तक पेट को भरा रखता है. जिसके कारण भोजन कम करते हैं और वजन तेजी से घटने लगता है.

हड्डियों के लिए

कद्दू के बीज मैग्नीशियम होता है जो हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए सबसे अच्छा है. इसे खानेसे हड्डी टूटने और ऑस्टियोपोरोसिस जैसे खतरनाक बीमारियों से बचा जा सकता है. इसके साथ ही यह सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके अलावा आपको बता दें कद्दू के बीच बालों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है साथ ही स्किन के लिए भी यह बेस्ट है.

Also Read: ये हैं गर्मी में खरबूज खाने के 5 जबरदस्त फायदे, डायटीशियन से जानिए

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola