Urine Burning: पेशाब में जलन से हैं परेशान तो आजमाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय

Published by : Shweta Pandey Updated At : 02 May 2024 11:01 AM

विज्ञापन

Urine Burning-Photo: Social Media

Urine Burning: पेशाब में अगर जलन की समस्या है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ आयुर्वेदिक उपाय बताएंगे, जो आपको यूरिन जलन में निजात दिलाएगा..

विज्ञापन

Urine Burning: पेशाब में जलन होना वैसे तो गंभीर बीमारी का संकेत है. हालांकि लोग शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर धीरे-धीरे उनकी सेहत पर भी देखने को मिलता है. कभी-कभी पेशाब में जलन के साथ-साथ ब्लड भी आने लगता है. हालांकि इससे घबराने की जरूरत नहीं है. आयुर्वेद में इसके कई सारे उपाय बताए गए हैं. जिसे आप घर पर ही ठीक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं विस्तार से…

पेशाब में जलन के घरेलू उपाय क्या है?

नारियल पानी पीना शुरू कर दें

अगर किसी के पेशाब में जलन है तो उसे नारियल पानी पीना शुरू कर देना चाहिए. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट के साथ सोडियम की अच्छी मात्रा होती है. इसके साथ ही यह ब्लैडर के पीएच को सही करने में मदद करता है और बैक्टीरिया को पेशाब के साथ ही बाहर निकाल देता है. अगर आप नारियल पानी पीते हैं तो पेशाब में जलन को कम किया जा सकता है.

गुड़ खाएं

आयुर्वेद में गुड़ का विशेष महत्व बताया गया है. अगर किसी को पेशाब में जलन है तो उसे गुड़ के साथ हल्का गुनगुना पानी पीना चाहिए. इससे बैक्टीरिया को ब्लैडर से बाहर निकाला जा सकता है साथ ही पेशाब की जलन से भी राहत पाया जा सकता है.

Also Read: अनुष्का शर्मा की तरह दिखना है फिट तो करें यह एकमात्र योगासन

नींबू पानी पीना शुरू कर दें

पेशाब में जलन से निजात चाहिए तो नींबू पानी पीना शुरू कर दें. क्योंकि शरीर में पानी की कमी के कारण भी पेशाब में जलन हो सकती है. ऐसे में अगर आप नींबू पानी पीते हैं तो इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और एंटीबैक्टीरियल गुण ब्लैडर में पीएच को बैलेंस करने में मदद करता है और एंटीबैक्टीरियल गुण यूटीआई इंफेक्शन को कम भी करता है.

धनिया पानी पिएं

पेशाब में जलन को खत्म करना है तो धनिया पानी पीना शुरू कर दें. यह सबसे बेस्ट आयुर्वेदिक उपाय है. इसके लिए धनिया के बीच को रातभर के लिए भिगोकर रख दें और सुबह उसे पिएं. इससे बैक्टीरिया को यूरिन के साथ बाहर निकाला जाता है और साथ ही आपको पेशाब में जलन से भी निजात मिल सकती है.

Also Read: कमजोर हो चुकी है हड्डियां तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola