ePaper

Ayurvedic Tips: कमजोर हो चुकी है हड्डियां तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय

Updated at : 01 May 2024 3:57 PM (IST)
विज्ञापन
Ayurvedic Tips

Ayurvedic Tips

Ayurvedic Tips: शरीर में अगर कैल्शियम की कमी है तो हम आपको कुछ आयुर्वेदिक नुस्खों के बारे में बताएंगे. चलिए जानते हैं विस्तार से..

विज्ञापन

Ayurvedic Tips: हड्डियों को मजबूत रखने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते हैं. आज के समय में सबसे अधिक लोग हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हड्डियों का कमजोर होना यह दर्शाता है कि हमारे शरीर मे कैल्शियम की कमी है. इसलिए कहा जाता है कि लोगों को अपने खानपान पर ध्यान जरूर देना चाहिए. कैल्शियम की कमी को पूर्ति करता है दूध, पनीर, केला और सोया ड्रिंक्स आदि. लेकिन आज हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कुछ आयुर्वेदिक तरीके के बारे में जिसकी मदद से आप हड्डियों की कमजोरी को दूर कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से…

दालचीनी और शहद का सेवन करें

आयुर्वेद के अनुसार हड्डियों को मजबूत रखना है तो दालचीनी और शहद का सेवन करें. इसके लिए एक कप गुनगुना पानी लें और उसमें दालचीनी और शहद डालकर मिला लें और पीएं. यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत हैं. अगर आप दूध और पनीर खाना पसंद नहीं करते हैं तो दालचीनी और शहद का यह मिक्स ड्रिंक पीना शुरू कर दें.

शिलाजीत

आयुर्वेद में शिलाजीत का इस्तेमाल औषधीय के रूप में किया जाता है. अगर किसी के शरीर में कैल्शियम की कमी है तो दूध के साथ शिलाजीत का सेवन करें.

Also Read: अल्ट्रावायलेट लाइट के संपर्क में आने से बढ़ रहा है स्किन कैंसर का खतरा, डॉक्टर से जानिए इसके लक्षण

सेब का सिरका

शरीर में कैल्शियम की कमी है तो सेब का सिरका सबसे अच्छा माध्यम है. अगर आप दूध और पनीर खाना पसंद नहीं करते हैं तो सेब का सिरका आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा. USDA के अनुसार 100 ग्राम सेब का सिरका का सेवन करते हैं तो आपके इसमें लगभग 7 mg कैल्शियम पाया जाता है. आयुर्वेद में सेब का सिरका का जिक्र किया गया है.

दूध पिएं

अगर शरीर में कैल्शियम की कमी है तो दूध का सेवन करें. गाय के दूध में कैल्शियम बहुत अच्छी तरह से अवशोषित होता है. इसके अलावा दूध में प्रोटीन, विटामिन्स अच्छा स्रोत है. अगर आप दूध का सेवन करेत हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहेगी साथ ही कैल्शियम की कमी भी नहीं होगी.

Also Read: लौंग वाली चाय पीकर भगाएं सुबह की सिरदर्द को, जानें कैसे बनाएं

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola