White Spot Disease: सफेद दाग किस उम्र में सबसे अधिक होता है? जानिए शरीर पर विटिलिगो क्यों होता है

Updated:
विज्ञापन
White Spot Disease: सफेद दाग किस उम्र में सबसे अधिक होता है? जानिए शरीर पर विटिलिगो क्यों होता है

Vitiligo

White Spot Disease: मेलेनिन हमारी त्वचा को रंग देता है और यूवी किरणों से हमे बचाता है. लेकिन जब मेलेनिन की कमी शरीर में हो जाती है, तो शरीर पर सफेद दाग होने लगते हैं. चलिए जानते हैं शरीर पर सफेद दाग क्यों होता है?

विज्ञापन

White Spot Disease: शरीर पर सफेद दाग से पीड़ित लोगों की संख्या देश में सबसे अधिक है. स्किन पर जब यह दाग होता है तो शुरुआत में लोग इसपर ध्यान नहीं देते हैं लेकिन धीरे-धीरे यह सफेद दाग शरीर के कई अंगों पर हो जाता है. सफेद दाग होने पर पीड़ित व्यक्त को कई सारी परेशानियों से जूझना पड़ता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि शरीर पर यह सेहत दाग होता क्यों है? चलिए हम इस लेख के जरिए जानेंगे शरीर पर सफेद दाग क्यों होता है साथ ही यह भी जानेंगे कि सफेद दाग किस उम्र में सबसे अधिक होता है.

शरीर पर सफ़ेद दाग क्यों होता है? (Why does white spot appear on the body)

दरअसल शरीर पर सफेद दाग होने का मुख्य कारण त्वचा में मेलेनिन की कमी भी बताया जाती है. क्योंकि मेलेनिन हमारी त्वचा को रंग देता है और यूवी किरणों से हमे बचाता है. लेकिन जब मेलेनिन की कमी शरीर में हो जाती है, तो शरीर पर सफेद दाग होने लगते हैं. इसके अलावा शरीर में सफेद दाग विटामिन बी 12 की कमी से भी हो सकते हैं.

किस उम्र में शरीर पर सफेद दाग सबसे अधिक होता है

विटिलिगो एक बीमारी है, जिसमें लोगों के शरीर पर सफेद दाग-धब्बे हो जाते हैं. मेडिकल की भाषा में इसे हाइपर पिग्मेंटेड स्पॉट कहा जाता है. स्किन में मेलानोसाइट्स नामक एक पिगमेंट होता है, जो सफेद धब्बों में बदल जाता है. शरीर पर सफेद दाग 20-30 साल की उम्र तक सबसे अधिक होता है लेकिन इसके बाद भी सफेद दाग शरीर पर हो सकता है. यहीं नहीं यह सफेद दाग लोगों के हाथों और पैरों पर सबसे अधिक देखने को मिलता है. कई बार फैमिली हिस्ट्री वाले लोगों में भी सफेद दाग होने का चांस सबसे अधिक होता है.
Also Read: किसी भी महिला में मासिक धर्म कितने दिन तक रहना चाहिए?

सफेद दाग होने पर क्या करें? (What to do in case of white spots)

स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि सफेद दाग कोई खतरनाक बीमारी नहीं है. हालांकि अगर किसी के शरीर पर सफेद दाग के लक्षण दिखते हैं तो सबसे पहले स्किन के डॉक्टर से संपर्क करें. इसके बाद ही मरीज की कंडीशन के हिसाब से ही डॉक्टर मरीज को दवा और क्रीम देगा.

Also Read: च्युइंगम चबाने के 5 अद्भुत फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

दरअसल शरीर पर सफेद दाग होने का मुख्य कारण त्वचा में मेलेनिन की कमी भी बताया जाती है. क्योंकि मेलेनिन हमारी त्वचा को रंग देता है और यूवी किरणों से हमे बचाता है. लेकिन जब मेलेनिन की कमी शरीर में हो जाती है, तो शरीर पर सफेद दाग होने लगते हैं. इसके अलावा शरीर में सफेद दाग विटामिन बी 12 की कमी से भी हो सकते हैं.