सर्द मौसम में सिर दर्द से हैं परेशान, आजमाएं ये अचूक घरेलू उपाय

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 27 Oct 2023 7:46 PM

विज्ञापन

Weather Change Sickness : मौसम बदल रहा है और मौसम के बदलाव का असर सेहत पर भी दिखता है. कई लोगों को इस वक्त सिर में भारीपन की शिकायत होती है. कुछ घरेलू उपाय हैं जिन्हें आजमाकर आप इस दर्द को छूमंतर कर सकती हैं

विज्ञापन
undefined

सिर का भारीपन हटाने के लिए आजमाएं ये उपाय: नींबू का रस सिरदर्द के लिए रामबाण का काम करता है. अगर सिर दर्द से बहुत ही परेशान हैं तो एक कप गर्म पानी में आधा नींबू निचोड़ कर दिन में तीन बार अवश्य पीएं. नींबू पानी के सेवन से नसों को आराम मिलता है लेमन शरीर में क्षारीय-अम्लीय कंटेंट को भी काफी बैलेंस करता हैं, जिससे पेट में गैस काफी कम बनती है और सिरदर्द में आराम मिलता है.

undefined

अगर आप रोज सुबह रातभर भिगोये बादाम खाते हैं तो मोर्निंग हेडेट की प्रॉबलम नहीं होगी

undefined

सिरदर्द में लाैंग का सेवन काफी अच्छा परिणाम देता है. लौंग के पाउडर में नमक मिला कर पेस्ट बनाएं और दूध के साथ पीएं.ऐसा करने से कुछ ही देर में सिर दर्द या भारीपन कम हो जायेगा.

undefined

अदरक के टुकड़ों से भी राहत मिलती है. अदरक के कुछ टुकड़ों को काट कर एक कटोरी में रखें. इस अदरक को दस मिनट के लिए माथे और कनपटी पर लगाएं ऐसा करें कि इसकी सुगंध नाक से शरीर के भीतर जाये.

undefined

सुबह सेब पर नमक लगाकर खाली पेट खाने से और गुनगुना पानी पीने से भी सिरदर्द से छुटकारा मिलता है. कुछ दिनों तक यह उपाय करने से काफी आराम मिलेगा.

undefined

एक और बहुत ही राहत देने वाला उपाय है वो हैं एक टब में गर्म पानी रखकर उसमें पैर डुबोएं. थोड़ी देर टब में पैरों को रखें फिर पैरों को बाहर निकालकर पोंछे और कुछ देर बाद दोबारा करें. यह फुट बाथ सिर में मौजूद रक्त वाहिकाओं के दबाव को कम करने में मदद करता है.

Also Read: कम उम्र से ही रखिए हड्डियों का ख्याल, जानिए बोन स्ट्रेंथ कम होने के कारण और बचाव
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola