Corona Virus New Strain से बचना है तो पहनें दो मास्क, जानें CDC की क्या है नयी गाइडलाइन और कितना खतरनाक है ये नया स्ट्रेन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Feb 2021 9:35 AM
Corona Virus New Strain, Symptoms, CDC Guidelines, Mask Selection: कोरोना का खतरा पहले से कम हुआ है लेकिन, नये स्ट्रेन ने लोगों में एकबार फिर दहशत का माहौल बना दिया है. हाल ही में सीडीसी ने इसे लेकर नए गाइडलाइन जारी किए है. सेंटर ऑफ डिजीज एंड प्रिवेंशन की मानें तो कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से बचना है तो डबल मास्क पहनना पड़ेगा.

दरअसल, एम्स डायरेक्टर ने हाल ही में कहा था कि कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे है. कोरोना का नया स्ट्रेन पहले से ज्यादा खतरनाक है. यह संक्रमण से उबर चुके मरीजों पर दोबारा हमला कर सकता है. चाहे उनमें एंटीबॉडी क्यों न पैदा हो गई हो. हालांकि, वैक्सीन इसके लिए प्रभावी है.
-
नये स्ट्रेन से बचने के लिए सीडीसी ने सलाह दिया है कि सर्जिकल मास्क के ऊपर एक और कपड़े का मास्क लगाएं. नये स्ट्रेन या कोरोना वायरस से बचने का यह बेहतर विकल्प है.
-
मास्क खरीदते समय ध्यान रखें कि वह आपके फेस के लिए फिटिंग हो, उसमें उपयोग की गयी सामग्री की गुणवत्ता भी जांच लें और पहनने के बाद सांस लेने की क्षमता भी चेक कर लें तब ही खरीदें.
-
CDC की मानें तो दो डिस्पोजेबल मास्क को एक दूसरे के ऊपर न लें,
-
सीडीसी की मानें तो मास्क बनाते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. मास्क का मटीरियल अच्छा क्वालिटी का होना चाहिए. हमेशा कपड़ों के परत वाला क्लॉथ मास्क ही इस्तेमाल करना चाहिए.
Posted By: Sumit Kumar V erma
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए