ePaper

Watermelon Seeds: सिर्फ तरबूज ही नहीं इसके बीज में भी छिपे हैं कई स्वास्थ्य लाभ

Updated at : 04 May 2024 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
Watermelon Side Effects

Watermelon Side Effects

Watermelon Seeds: तरबूज के साथ-साथ उसके बीज में भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक होते हैं. आइए तरबूज के बीज खाने से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

Watermelon Seeds: गर्मी में तरबूज खाना भला किसे पसंद नहीं होगा. इसे खाने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं. लाल गूदे वाला यह फल खाने में मीठा और पानी से भरा होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि तरबूज के साथ-साथ इसके बीज में भी कई सारे पोषक तत्व पे जाते हैं. चलिए जानते हैं तरबूज के बीज के स्वास्थ्य लाभ के बारे में विस्तार से…

तरबूज के बीज में कौन से पोषक तत्व पाए जाते है ?

तरबूज के साथ-साथ उसके बीज में भी कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं. इसमें कैलोरी कम पाई जाती है. इसके साथ ही इसमें जिंक, मैग्नीशियम, कॉपर, विटामिन्स, प्रोटीन, पोटेशियम और सेलेनियम आदि पाए जाते हैं.

ये हैं तरबूज के बीज खाने के स्वास्थ्य लाभ

पाचन के लिए

तरबूज के बीज में फाइबर के साथ-साथ मैग्नीशियम पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए अच्छा है. गर्मी के दिनों में अगर किसी को पाचन से जुड़ी समस्या हो जाती है तो उसे तरबूज के बीजों का सेवन करना चाहिए. आप चाहे तो इन बीजों को भूनकर भी खा सकते हैं. यह पाचन तंत्र को मजबूत रखने का काम करता है.

रोग प्रतिरोधक में

तरबूज के बीजों का सेवन करने से सेहत को कई सारे लाभ मिलते हैं. इसे अगर आप खाते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी. अगर शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाए तो कई सारी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में तरबूज के बीज खाते हैं तो आपकी रोग प्रतिरोधक मजबूत होगी और आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं.

Also Read: अच्छी नींद चाहिए तो अपनाएं ये आयुर्वेदिक घरेलू उपाय, नहीं खानी पड़ेगी गोलियां

डायबिटीज में

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उनके लिए तरबूज के बीज काफी लाभदायक होते हैं. इसे अगर आप खाते हैं तो आपकी शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम किया जा सकता है. इसमें पाए जाने वाले मैग्नीशियम कार्बोहाइड्रेट आपके मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल में रखेगा. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो रोज तरबूज के बीज खाएं.

प्रजनन प्रणाली को बनाए मजबूत

पुरुषों के लिए तरबूज के बीज काफी फायदेमंद होते हैं. जो पुरुष यौन कमजोरी से जूझ रहे हैं उनके लिए तरबूज के बीज बेहद लाभकारी हो सकते हैं. इसमें पाए जाने वाले जस्‍ता पुरुषों की प्रजनन प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है. एक रिसर्च में पाया गया है कि जिंक सप्‍लीमेंट पुरुषो में बांझपन को दूर कर सकते हैं क्योंकि ये बीज पुरुषों के शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्‍या में वृद्धि करने में मदद करते हैं.

Also Read: पेशाब में जलन से हैं परेशान तो आजमाएं ये 4 आयुर्वेदिक उपाय

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में

तरबूज के बीज में मैग्नीशियम, एंटीऑक्‍सीडेंट, एंटी-इंफ्लामेटरी और वासोडिलेटर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी होते हैं. इसके साथ ही दिल के लिए भी यह काफी जरूरी होते हैं. जो लोग ब्लड प्रेशर से जूझ रहे हैं उन्हें तरबूज के बीज का सेवन करना चाहिए. आप चाहे तो इसे भूनकर खा सकते हैं. इसे रोजाना खाने से कोलेस्‍ट्रॉल के स्‍तर को कम होता है.

Disclaimer: इस खबर में बताए गए टिप्स, तरीकों की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. इसे केवल एक सुझाव की तरह ले सकते हैं. कोई भी उपचार लेने से पहले डॉक्टर्स से संपर्क करें…

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola