ePaper

Treadmill uses tips: ट्रेडमिल एक्सरसाइज से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान

Updated at : 07 Aug 2024 1:37 PM (IST)
विज्ञापन
Treadmill uses tips: ट्रेडमिल एक्सरसाइज से पहले कुछ बातों का रखें ध्यान

अच्छी सेहत के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी होता है. आज के समय में लोग अपनी सेहत को लेकर सजग भी हैं, जो कि एक अच्छी बात है. अपने खान-पान के साथ लाइफस्टाइल में बदलाव अच्छी सेहत की तरफ एक अच्छा कदम है. इसी क्रम में लोग जिम भी जाते हैं और एक्सरसाइज करते हैं.

विज्ञापन

Treadmill uses tips: आप भी अगर उनमें से एक हैं, जो जिम जाते हैं तो फिर ट्रेडमिल पर जरूर वाक करते होंगे. ट्रेडमिल पर वॉक करना काफी फायदेमंद होता है. इसके अलावा वजन कम करने के लिए भी ट्रेडमिल में दौड़ना काफी अच्छा माना जाता है. इससे मसल्स मजबूत होती हैं और कैलोरी भी बर्न होती है. ट्रेडमिल के फायदे तो हैं, लेकिन इस पर वॉक करते हुए कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें.

पहले थोड़ा वार्मअप कर लें

जिस तरह से किसी भी व्यायाम को करने से पहले वॉर्मअप की जरूरत होती है, उसी तरह किसी भी ट्रेडमिल पर दौड़ने से पहले भी वॉर्मअप की जरूरत होती है. कई लोग जिम जाते ही या उठते ही ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू कर देते हैं. यह आपकी सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकता है. इससे चोट लगने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इससे मसल्स में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे स्टिफनेस या कड़ापन आ सकता है. वहीं, वार्मअप कर लेने से हार्ट रेट बढ़ जाता है, जिससे मांसपेशियों तक आसानी से ऑक्सीजन पहुंचने लगती है. आप जब भी ट्रेडमिल पर चलें या दौड़ें तो उससे पहले कम से कम 5 मिनट तक वार्मअप जरूर कर लें.

ट्रेडमिल स्पीड का रखें ख्याल

ट्रेडमिल में जब भी चलें या फिर दौड़ें तो स्पीड का ख्याल जरूर रखें. आपकी हार्ट रेट क्या है, यह पहले जान लें. अगर हार्ट रेट 70 से कम है, तो तेज स्पीड में ट्रेडमिल पर न दौड़ें. 1 से 2 प्रतिशत तक ट्रेडमिल को ऊपर की ओर सेट कर आप दौड़ना शुरू कर सकते हैं. अगर आपको सिर्फ वॉक करना है, तो इसे शून्य पर सेट कर लें.

Also Read: इन पांच चीजों को करें फॉलो, कभी नहीं होगी वर्कआउट मोटिवेशन की कमी.

आगे की तरफ न झुकें

ट्रेडमिल पर चलते समय शरीर को आगे की ओर न झुकाएं. ट्रेडमिल पैरों को पीछे की तरफ धकेलती है, अगर आप आगे झुक जायेंगे तो इससे संतुलन बिगड़ने के साथ-साथ कमर, पीठ और गर्दन में दर्द हो सकता है. इसके साथ-साथ वे लोग, जो पहली बार ट्रेडमिल पर दौड़ना शुरू करते हैं, वे ट्रेडमिल का हैंडल या कंसोल को पकड़र रनिंग करते हैं, लेकिन ऐसा करने से आपको चोट लगने की संभावना बढ़ जाती है. साथ ही आपका बैलेंस और पोश्चर भी बिगड़ सकता है. ऐसे में जब भी ट्रेडमिल पर दौड़ें, तो बैलेंस बनाकर दौड़ें.

आरामदायक जूते पहनें

जिस तरह दौड़ने के लिए आरामदायक जूते की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह ट्रेडमिल पर दौड़ने के लिए भी आपको सही जूतों का चुनाव करना चाहिए. आप ऐसे जूते पहनें जो आपके साइज के हो. यानी कि जूतों का साइज न ही ज्यादा बड़ा होना चाहिए और न ही छोटा. खाली पैर ट्रेडमिल पर बिल्कुल न दौड़ें. क्योंकि, ट्रेडमिल में लगी हुई पत्तियां एक समय के बाद हीट करने लगती हैं. इससे आपका संतुलन भी बिगड़ेगा और पैरों को काफी नुकसान भी पहुंचेगा.

Also Read: शरीर में कमजोरी और थकान है तो करें स्वामी रामदेव द्वारा बताए गए ये योगासन

विज्ञापन
Swati Kumari Ray

लेखक के बारे में

By Swati Kumari Ray

Swati Kumari Ray is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola