ePaper

दिमाग का दिवाला निकाल रही लाइफ स्टाइल की ये आदतें, समय पर हो जाए सतर्क

Updated at : 04 Oct 2023 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
दिमाग का दिवाला निकाल रही लाइफ स्टाइल की ये आदतें, समय पर हो जाए सतर्क

Life Style: अगर गौर करें तो पूरी दुनिया भागती दौड़ती नजर आ रही है. हर कोई रोजी रोटी के लिए दौड़ रहा है बच्चे पढ़ने के लिए खुद को झोंके हुए हैं. यानी कि सबकुछ फास्टफारवर्ड मूड में हैं. लेकिन इस भागमभाग में आपका ब्रेन समय से पहले ही थक रहा है. वक्त रहते बदलिए लाइफ स्टाइल.

विज्ञापन
undefined

किसी से भी पूछो जवाब मिलेगा अरे वक्त कहां हैं ? लेकिन कुछ लोग जिसकी लाइफस्टाइल व्यवस्थित है उनसे पूछो वे कहेंगे कुछ नया करना है वे नई चीजों के बारे में सोच रहे हैं. यानी अंतर दोनों की जीवनशैली का है. दरअसल इसकी जड़ हमारी जिन्दगी जीने की शैली में है.

undefined

खराब लाइफस्टाइल के कारण आजकर लोग कई तरह की गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं. इसमें आपका दिमाग भी टाइम से पहले बूढ़ा हो रहा है. ब्रेन हमारी बॉडी का सबसे अहम हिस्सा है इसकी केयर बहुत ही जरूरी है इससे पहले कि आपका दिमाग दिवालिया हो जाय. अपनी लाइफस्टाइल चेंज कर लीजिए.

Also Read: Love Relationship : आकर्षण में बिगड़ गया है दिल और दिमाग का हाल ? आजमाएं इस मायाजाल से निकलने के उपाय
undefined

लंबे समय तक स्क्रीन देखना -कई लोग दिनभर फोन, टैबलेट या कंप्यूटर पर चिपके रहते हैं जो कि नुकसानदायक हो सकता है. इनका सीधा असर आपके दिमाग पर पड़ता है.

undefined

स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से आंखों में तनाव, सिरदर्द की प्रॉब्लम होती है इसलिए बीच में ब्रेक जरूर लें.

undefined

कम नींद लेना- आपके दिमाग के साथ पूरी सेहत के लिए कम नींद लेना हानिकारक है. ताज्जुब है कि जानते हुए भी कई युवा इसे इग्नोर कर रहे हैं. अनिद्रा के कारण याददाश्त संबंधी समस्याएं, एकाग्रता में कठिनाई और मूड स्विंग जैसी समस्याएं आती हैं. अगर दिमाग को स्वस्थ रखना है तो 7 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है.

undefined

एक्सरसाइज न करना – शरीर के साथ दिमाग को दुरूस्त रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है इससे आपकी बॉडी मजबूत बनती है.

undefined

युवा हो किसी भी उम्र के लोग अपनी सेहत ठीक रखने के लिए आधे घंटे तक एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए.

undefined

तनाव में रहना: तनाव आपके दिमाग पर बुरा असर डालता है. इससे चिंता, अवसाद और याददाश्त की समस्याएं हो सकती हैं.

undefined

ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए तनाव से मुक्त होने वाले स्ट्रेस मैनेजमेंट टिप्स को आजमाएं

Also Read: क्या बारिश में बार- बार भींग रहे हैं आप, हो सकते हैं बीमार, बचने के लिए फॉलो करें टिप्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola