Soaked Raisins: भीगी हुई किशमिश रोजाना खाने से होने वाले 4 फायदे

Updated at : 08 Jun 2024 3:21 PM (IST)
विज्ञापन
Soaked Raisins: भीगी हुई किशमिश रोजाना खाने से होने वाले 4 फायदे

Soaked Raisins

Soaked Raisins: भीगी हुई किशमिश सभी को खाना चाहिए. चलिए डायटीशियन से जानते हैं रोजाना भीगी हुई किशमिश खाने के फायदे...

विज्ञापन

Soaked Raisins: किशमिश खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी लाभकारी होता है. आमतौर पर लोग किशमिश ही खाना पसंद करते हैं. लेकिन कुछ लोग किशमिश को रातभर पानी में भिगोकर सुबह उठकर खाते हैं. क्या आप जानते हैं कि भीगी हुई किशमिश का सेवन करने से हेल्थ न सिर्फ दुरुस्त रहता है बल्कि होने वाली बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी मिलती है. चलिए डायटीशियन मोनिका जी से जानते हैं भीगी हुई किशमिश रोजाना खाने से होने वाले फायदे के बारे में…

किशमिश में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

डायटीशियन बताती हैं कि किशमिश में कैल्शियम, फाइबर, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए सबसे अधिक जरूरी होते हैं.

ब्लड प्रेशर करें कंट्रोल

जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उन्हें भीगी हुई किशमिश का सेवन करना चाहिए. क्योंकि किशमिश में पोटैशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. इसलिए सभी को सुबह में 9 से 10 भीगी हुई किशमिश खाना चाहिए.

हड्डियों को करें मजबूत

भीगी हुई किशमिश खाने से हड्डियां मजबूत रहती है. क्योंकि किशमिश में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है. अगर आप रोजाना सुबह भीगी हुई किशमिश खाते हैं तो इससे हड्डियां मजबूत रहेंगी.

Also Read: दही खाने से होने वाले 6 सबसे बड़े और अद्भुत फायदे

खून की कमी दूर करें

अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो भीगी हुई किशमिश खाना शुरू कर दें. क्योंकि किशमिश में आयरन पाया जाता है जो शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद कता है. इसलिए सभी को सुबह में 10 भीगी हुई किशमिश जरूर खाना चाहिए.

पाचन रखें दुरुस्त

किशमिश में फाइबर की मात्रा सबसे अधिक पायी जाती है. ऐसे में अगर आपको पाचन को दुरुस्त रखना है तो रोजाना 10 किशमिश जरूर खाएं. क्योंकि यह कब्ज और गैस की समस्या को दूर करने में मदद करेगी. इसलिए सभी को सुबह उठकर रोजाना किशमिश खाना चाहिए.

Also Read: पपीते के पत्ते का जूस पीने के 6 सबसे बड़े लाभ

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola