ePaper

Soaked Gram:भीगा हुआ चना खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Updated at : 31 May 2024 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Soaked Gram:भीगा हुआ चना खाने के 5 जबरदस्त फायदे

Soaked Gram, Pic By: Social Media

Soaked Gram: भीगा हुआ चना सेहत के लिए लाभकारी होता है. चलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए डायटीशियन से जानेंगे भीगा हुआ चना खाने से होने वाले 5 सबसे बड़े फायदे के बारे में...

विज्ञापन

Soaked Gram: भीगे हुए चना सेहत के लिए काफी फायेदमंद माना गया है. सुबह के नाश्ते में लोग सबसे अधिक चना खाना पसंद करते हैं. यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखने का काम करता है बल्कि आंखों के लिए भी भीगा हुआ चना लाभकारी है. चने में कई सारे ऐसे विटामिन्स, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन और पोटैशियम आदि पाए जाते हैं जो हमारे सेहत के लिए जरूरी होते हैं. आज हम इस लेख के माध्यम से डायटीशियन मोनिका जी से जानेंगे भीगे हुए चना खाने से होने वाले फायदे के बारे में…

आंखों के लिए

भीगा हुआ चना सेहत के लिए हेल्दी होता है साथ ही इसमें मौजूद पोषक तत्व आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है. चना में β-कैरोटीन तत्व मौजूद होते हैं. जो मुख्य रूप से आंखों की कोशिकाओं को नुकसान होने से बचाने में मदद करता है.

डायबिटीज में

जो लोग डायबिटीज के मरीज हैं उन्हें भीगा हुआ चना खाना चाहिए. क्योंकि इसमें फाइबर और प्रोटीन की मात्रा सबसे अधिक पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं. इसलिए सभी को सुबह में एक प्लेट भीगा हुए चना जरूर खाना चाहिए.

पाचन में

भीगा हा चना पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है. क्योंकि भीगे हुए चने में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है और पाचन भी दुरुस्त रहता है.

Also Read: किन लोगों को नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए?

वजन कम करने में

अगर आप वजन कम कर रहे हैं तो सुबह भीगा हुआ चना खाना शुरू कर दें. चना में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (एक पोषक तत्व) पाया जाता है, जो भूख को कम करता है और वजन तेजी से घटाने में मदद करता है.

एनीमिया दूर करें

अगर किसी की शरीर में एनीमिया की समस्या है तो उसे भीगा हुआ चना रोजाना खाना चाहिए. चना में आयरन की मात्रा सबसे अधिक होती है जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है. इसलिए रोजाना सभी को एक प्लेट भीगा हुआ चना जरूर खाना चाहिए. ताकि एनीमिया की कमी को दूर किया जा सके.

Also Read: दही के साथ कभी भी भूलकर न खाएं ये 5 चीजें

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola