ePaper

Sleeping Pills: स्लीपिंग पिल्स खाने के 7 नुकसान

Updated at : 26 Sep 2024 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
Sleeping Pills: स्लीपिंग पिल्स खाने के 7 नुकसान

Sleeping Pills

Sleeping Pills: स्लीपिंग पिल्स यानी नींद की दवा खाने से इसका नुकसान सेहत पर पड़ता है. चलिए जानते हैं स्लीपिंग पिल्स खाने के नुकसान...

विज्ञापन

Sleeping Pills: आज के समय में सबसे अधिक लोग नींद की गोलियां ले रहे हैं. इसका कारण है अनिद्रा. जी हां, जिन लोगों को रात में नींद नहीं आती है वे लोग नींद की गोलियां खा रहे हैं जिसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है. यह दूसरी बात है कि स्लीपिंग पिल्स (Sleeping Pills) लेने से नींद तो आ जाती है लेकिन इसका नुकसान भी सेहत पर पड़ता है. चलिए हम इस लेख के जरिए जानेंगे स्लीपिंग पिल्स खाने के नुकसान…

प्रेगनेंसी में नुकसान

जो महिलाएं गर्भवती हैं उन्हें नींद की गोलियां खाने से बचना चाहिए. क्योंकि नींद की गोलियां खाने से इसका बुरा असर पेट में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है. इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के नींद की गोलियां न लें.

दिल की बीमारी

जो लोग स्लीपिंग पिल्स यानी नींद की दवा लेते हैं उनमें दिल की बीमारी होने का खतरा सबसे अधिक होता है. एक शोध के मुताबिक नींद की गोलियों लेने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है. इसलिए कभी भी नींद की दवा खाने से परहेज करें.

हाथ और पैर में कंपन

अगर नींद की दवाईयां जो लोग लंबे समय से ले रहे हैं उनकी हथेलियों में जलन और पैरों में कंपन हो सकती है. इसलिए कभी भी बिना डॉक्टर से पूछे स्लीपिंग पिल्स न लें.

आलस और सुस्ती

नींद की गोलियां खाने से शरीर में आलस और सुस्ती बनी रहेगी. जो लोग लंबे समय से नींद की गोलियां खा रहे हैं उन्हे इस तरह की बीमारियां हो सकती हैं.

डायरिया

नींद की दवाईयां खाने से डायरिया हो सकती है. जी हां, अगर आप नींद की दवा रोजाना खाते हैं तो आपको कब्ज और पेट से जुड़ी कई सारी समस्याएं हो सकती हैं.

Also Read: सीडीएससीओ ने जारी किया रिपोर्ट- पैरासिटामोल समेत ये दवाइयां क्वालिटी चेक में हुई फेल

शरीर में कमजोरी

नींद की गोलियां खाने से शरीर में कमजोरी की शिकायत हो सकती है. जी हां स्लीपिंग पिल्स लेने से सिरदर्द, सीने में जलन, पेट में दर्द, शरीर में कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती है.

याददाश्त कमजोर

नींद की गोलियां खाने से याददाश्त कमजोर हो सकती है. अगर आप लंबे समय से स्लीपिंग पिल्स ले रहे हैं तो तुरंत बंद कर दें क्योंकि इसका बुरा असर आपकी दिमाग पर पड़ सकता है और आपकी याददाश्त कमजोर हो सकती है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola