ePaper

Skin Darkening Causes: इस विटामिन की कमी से अचानक चेहरा पड़ने लगता है डॉर्क ब्लैक

Updated at : 28 Aug 2024 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
Skin Darkening Causes

Skin Darkening Causes

Skin Darkening Causes: चेहरा अचानक डॉर्क होने के पीछे का कारण शरीर में किसी न किसी विटामिन्स की कमी हो सकती है. जी हां, अगर आपका चेहरा काला पड़ गया है तो हो सकता है कि आपके शरीर में विटामिन की कमी हो. चलिए जानते हैं चेहरा डॉर्क होने के पीछे का कारण...

विज्ञापन

Skin Darkening Causes: लोगों की पर्सनालिटी का एक अहम हिस्सा उनका चेहरा होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग नाम भूल जाते हैं लेकिन चेहरा याद रहता है. चेहरे से ही एक दूसरी को लोग पहचानते हैं. यह दूसरी बात है कि कुछ लोग गोरे होते हैं तो कुछ लोग का रंग सांवला होता है. कई बार तो बिना किसी वजह के भी रंग डार्क हो जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि विटामिन की कमी से ही चेहरा का रंग डॉर्क पड़ता है.

इस विटामिन में है मेलानिन कंट्रोल

शरीर में कई तरह के विटामिन्स की जरूरत होती है. क्योंकि जहां कहीं हमारे बॉडी में विटामिन्स की कमी होती है उसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है. उन्ही में विटामिन-बी12 (Vitamin-B12) भी शामिल है, जो शरीर के लिए कई वजहों से जरूरी है। क्योंकि विटामिन-बी12 शरीर की मांसपेशियों को मजबूत, रेड ब्लड सेल्स बनाने, नर्वस सिस्टम और मेलानिन के प्रोडक्शन को भी नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाते हैं.

क्यों चेहरा डॉर्क पड़ जाता है?

चेहरा अचानक डॉर्क होने के पीछे का कारण मेलानिन है. मेलानिन एक तरह की पिग्मेंट होता है, जो हमारे बाल, त्वचा और आंखों के रंग के लिए जिम्मेदार माना गया है. हालांकि विटामिन-बी12 की कमी के कारण भी मेलानिन की मात्रा में बदलाव आ जाते  हैं जिसकी वजह से चेहरे पर सफेद दाग या हाइपरपिग्मेंटेशन की समस्या हो सकती है. विटामिन-बी12 की से चेहरे या शरीर के अन्य हिस्सों की रंगत डॉर्क काली हो सकती है.

कैसे करें विटामिन बी12 की कमी दूर?

अगर आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी है तो सबसे पहले स्किन की रंगत पर इसका असर देखने को मिलेगा. विटामिन बी 12 की कमी से स्किन डार्क हो सकते हैं. इसलिए आपको अपनी डाइट में विटामिन-बी12 से भरपूर फूड्स को जरूर शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप दूध, अंडा, मीट, साल्मन, लिवर, दही, चीज जैसे फूड्स को शामिल करना चाहिए.

Also Read: इस फल में भरे हैं कूट-कूट कर औषधीय गुण, डायबिटीज समेत इन बीमारियों से मिलता है निजात

Also Read: हींग का पानी पीने से दूर होती हैं बीमारियों, जानिए रेसिपी

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola