ePaper

Covid-19 के रूसी वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ के दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल कोलकाता में

Updated at : 04 Nov 2020 4:35 PM (IST)
विज्ञापन
Covid-19 के रूसी वैक्सीन ‘स्पूतनिक वी’ के दूसरे चरण का क्लिनिकल ट्रायल कोलकाता में

Russian Covid-19 Vaccine, Phase-II Trial of Russian Covid-19 Vaccine, Sputnik V, Kolkata, West Bengal: रूस के Covid-19 टीका ‘स्पूतनिक वी’ के दूसरे चरण का ट्रायल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में होना है. राज्य सरकार द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता हॉस्पिटल में नवंबर के अंत तक इस टीका का परीक्षण शुरू हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

विज्ञापन

Russian Covid-19 Vaccine Sputnik V: कोलकाता : रूस के Covid-19 टीका ‘स्पूतनिक वी’ के दूसरे चरण का ट्रायल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में होना है. राज्य सरकार द्वारा संचालित कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता हॉस्पिटल में नवंबर के अंत तक इस टीका का परीक्षण शुरू हो सकता है. स्वास्थ्य विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

स्वास्थ विभाग के अधिकारी का कहना है कि यदि सब कुछ ठीक रहा, तो रूस के कोरोना वायरस रोधी टीके ‘स्पूतनिक वी’ का दूसरे चरण का परीक्षण कॉलेज ऑफ मेडिसिन एंड सागर दत्ता हॉस्पिटल में इसी महीने शुरू हो जायेगा. प्रक्रिया शुरू करने से पहले स्थल प्रबंधन संगठन ने अवसंरचना और शीतलन केंद्रों की जांच सहित आवश्यक सर्वेक्षण कार्य पूरा कर लिया है.

स्थल प्रबंधन संगठन ‘क्लिनिमेड लाइफ साइंसेज’ के व्यवसाय विकास प्रमुख स्नेहेंदु कोनेर ने कहा कि सर्वे रिपोर्ट भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआइ) को परीक्षण की अनुमति प्रदान करने के लिए भेज दी गयी है. श्री कोनेर ने कहा, ‘हमने स्थल का निरीक्षण किया है, इसकी अवसंरचना और टीकों को रखने संबंधी प्रतिष्ठानों तथा प्रतिरक्षाजनत्व नमूनों की जांच की है.’

Also Read: आज रात कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह, कल से शुरू होगा दो दिन का बंगाल दौरा, जानें, कोलकाता-बांकुरा में क्या है कार्यक्रम

उन्होंने आगे कहा, ‘हमने अस्पताल के रिकॉर्ड का भी अध्ययन किया है. हमने पाया है कि इसे टीकों का परीक्षण करने का अनुभव है. हमारे निष्कर्ष पूर्ण रूप से संतोषजनक हैं और हमने इन्हें मंजूरी के लिए डीसीजीआइ को भेजा है.’श्री कोनेर ने कहा कि डीसीजीआइ से हरी झंडी मिलने पर अस्पताल की आचार समिति वहां दूसरे चरण का परीक्षण करने के लिए मंजूरी जारी करेगी.

उन्होंने कहा, ‘हमने प्रक्रिया के लिए प्रधान अन्वेषक और सह-अन्वेषक की भी पहचान कर ली है.’ ‘स्पूतनिक वी’ का चिकित्सकीय परीक्षण पूरे देश में होगा और इसके लिए फार्मा कंपनी डॉ रेड्डीज लैब ने रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (आरडीआइएफ) से हाथ मिलाया है.

Also Read: बंगाल में बड़े पैमाने पर आइएएस-आइपीएस अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग, राज्यपाल से मुलाकात के बाद दार्जीलिंग के डीएम का तबादला

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार, आरडीआइएफ अपने संभावित कोविड-19 टीके की 10 करोड़ डोज डॉ रेड्डीज लैब को उपलब्ध करायेगी. परीक्षण के लिए पूरे देश में 100 स्वयंसेवी चुने जायेंगे, जिनमें से 75 को टीका लगाया जायेगा और 25 अन्य को प्लेसिबो (प्रायोगिक औषधि) दी जायेगी, जो एक ऐसा पदार्थ या उपचार है, जिसका कोई चिकित्सकीय आधार नहीं होता.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola