Nurse Day 2023 पर नर्स हुईं सम्मानित, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nurse Day 2023: 12 मई को इंटरनेशनल नर्स डे मनाया गया. इस अवसर पर हॉस्पिटल के नर्सों को उनके बेहतरीन कार्य और 11 मई को हुए केस प्रजेंटेशन में बेहतर करनेवालों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Nurse Day 2023: 8 मई से चल रहे नर्सिंग वीक के तहत फोर्ड हॉस्पिटल (या, बाईपास स्थित एक बड़े अस्पताल) में अंतिम दिन 12 मई को इंटरनेशनल नर्स डे मनाया गया. इस अवसर पर हॉस्पिटल के नर्सों को उनके बेहतरीन कार्य और 11 मई को हुए केस प्रजेंटेशन में बेहतर करनेवालों को सम्मानित किया गया. अस्पताल के निदेशक डॉ. संतोष कुमार, डॉ. बीबी भारती और डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अस्पताल में 8 मई से ही उत्सव का माहौल था.

विज्ञापन

हमारे अस्पताल की रीढ़ नर्सिंग स्टॉफ हर रोज कुछ नया कर रही थीं. 11 मई को केस प्रजेंटेशन हुआ, जिसमें अव्वल आनेवाले नर्स को हमलोगों ने सम्मानित किया. वहीं क्रिटिकल केयर के हेड डॉ. संजीव ने कहा कि नर्स मेडिकल के रीढ़ होते हैं. हमलोग उपचार करने के बाद आसान रिकवरी के लिए उन्हें पर निर्भर होते हैं. इसीलिए नर्सिंग सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं बल्कि सेवा है. मरीज की देखभाल जितनी अच्छी होती है वो बीमारी से उतना जल्दी निकलता है. और यह सेवा हमारे नर्सिंग कैडर ही करते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola