National Cocoa Day 2022: आज मनाया जा रहा है राष्ट्रीय कोको दिवस, जानें कोकोआ के फायदे
Published by : Shaurya Punj Updated At : 13 Dec 2022 6:30 AM
National Cocoa Day 2022, know health and skin benefits of cocoa powder: आज राष्ट्रीय कोको दिवस मनाया जा रहा है. कोको में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सेलेनियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.
National Cocoa Day 2022, know health and skin benefits of cocoa powder: राष्ट्रीय कोको दिवस हर साल 13 दिसंबर को मनाया जाता है. कोको पाउडर का इस्तेमाल चॉकलेट बनाने में किया जाता है. कोको में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, सेलेनियम, पोटैशियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं. ये कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करता है.आजकल मार्केट में कई अलग-अलग ब्रांड के नाम से कोको पाउडर मिल जाता है और साथ ही इससे बने कई प्रोडक्ट भी मार्केट में उपलब्ध हैं.
हाई बीपी को कम करने में प्रभावी है कोको पाउडर
कोको पाउडर में मौजूद शक्तिशाली तत्व शरीर के नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर में सुधार करने लगते हैं, जिनकी मदद से बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर कम होने लगता है.
कोको पाउडर में खास प्रकार के फ्लेवनॉल पाए जाते हैं, जो धमनियों को खोलने में मदद करते हैं और परिणामस्वरूप रक्त बहाव प्रक्रिया सरल रूप से काम करती है. साथ ही इससे रक्तचाप का स्तर भी सामान्य रहता है.
कोको पाउडर पर कुछ अध्ययन किए गए और उनमें पाया गया कि इसमें कुछ खास प्रकार के फ्लेवनॉल मौजूद हैं. ये फ्लेवनॉल मस्तिष्क में रक्त का संचार बढ़ा देते हैं, जिससे वह सुचारू रूप से कार्य करने लगता है.
कोको में फ्लैवोनोल से समृद्ध होता है. ये त्वचा का यूवी किरणों से बचाव करता है. इससे त्वचा हेल्दी रहती है.
कोको पाउडर में फ्लेवनॉल और प्रोजनिडिन होता है. ये कैंसर की कोशिकाओं को कम करने वाले गुण हैं. ये कैंसर को होने से रोकते हैं.
ये मेटाबॉलिजम को बढ़ावा देने में मदद करता है. अक्सर वर्कआउट से पहले प्रोटीन शेक में कोको पाउडर मिलाने की सलाह दी जाती है.
कोको में एपटेकिन और कैटेचिन जैसे फ्लेवनॉल मौजूद होते हैं. ये अल्जाइमर के इलाज में लाभकारी होता है.
अध्ययन में पाया गया कि कोको पाउडर में मौजूद कुछ तत्व कार्बोहाइड्रेट के अवशोषण की गति धीमी कर देते हैं और इससे इंसुलिन उत्पादन में भी सुधार होता है.
-
कोको पाउडर का उपयोग निम्न तरीके से किया जा सकता है –
-
चाय या कॉफी में मिलाकर
-
कैप्सूल या अन्य प्रोडक्ट के रूप में
-
चॉकलेट के रूप में
-
लेप बनाकर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










