Mrigasira Karthi Festival: हैदराबाद में हुआ 'मछली प्रसादम' वितरण, 150 वर्षों से हो रहा है ऐसा

Published by : Shaurya Punj Updated At : 10 Jun 2023 7:00 PM

विज्ञापन

Mrigasira Karthi Festival: चार मीनार इलाके में रहने वाला बथिनी गौड़ परिवार पिछले 150 वर्षों से इसके जरिए अस्‍थमा के मरीजों का इलाज करता आ रहा है. वे जीवित मछली के मुंह में इलाज के लिए जड़ी-बूटी डाल देते हैं और दमा के रोगियों को उनकी बीमारी का प्रभावी इलाज खोजने के लिए इस मछली को निगलना होता है.

विज्ञापन

Mrigasira Karthi Festival: हैदराबाद बथिनी परिवार द्वारा लोकप्रिय ‘मछली प्रसादम’ का वितरण, जिसे अस्थमा का इलाज माना जाता है.शुक्रवार को हैदराबाद के नामपल्ली प्रदर्शनी मैदान में आयोजित किया गया था. इस वर्ष यह आयोजन कोविड-19 महामारी के कारण तीन साल के अंतराल के बाद आयोजित किया गया था. चार मीनार इलाके में रहने वाला बथिनी गौड़ परिवार पिछले 150 वर्षों से इसके जरिए अस्‍थमा के मरीजों का इलाज करता आ रहा है. वे जीवित मछली के मुंह में इलाज के लिए जड़ी-बूटी डाल देते हैं और दमा के रोगियों को उनकी बीमारी का प्रभावी इलाज खोजने के लिए इस मछली को निगलना होता है.

बथिनी गौड़ परिवार

बथिनी गौड़ परिवार का कहना है कि इस दवा पर इनका ही एकाधिकार है. इस परिवार द्वारा यह दवा पूरी तरह मुफ्त दी जाती है. इस परिवार का कहना है कि यह एक औषधि है जिसका तरीका पीढ़ी दर पीढ़ी आगे दिया जाता है. हर साल ‘मृगशिरा कार्थी’ के दिन ‘मछली प्रसादम’ (मुरल मछली और हर्बल पेस्ट शामिल) दिया जाता है.कहा जाता है कि ‘मछली प्रसादम’ का सूत्र एक पवित्र व्यक्ति द्वारा परिवार के एक बुजुर्ग को बताया गया था.

तेलंगाना के पशुपालन मंत्री ने किया ट्वीट

तेलंगाना के पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव, जिन्होंने ‘मछली प्रसादम’ के वितरण की शुरुआत की, ने ट्वीट किया कि राज्य सरकार ने इस अवसर के लिए सभी प्रबंध किए हैं. उन्होंने कहा कि सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए हैं कि प्रसाद लेने के लिए विभिन्न राज्यों से आने वाले लाखों लोगों को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

‘फिश प्रसादम’ में मुर्रल मछली और हर्बल पेस्ट शामिल हैं. ‘मछली प्रसादम’ के औषधीय गुणों पर वैज्ञानिकों, तर्कवादियों और अन्य लोगों ने अक्सर सवाल उठाए हैं. हालांकि, लोग हर साल शहर में ‘प्रसादम’ लेने के लिए पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola