Milk with Roti: ऐसे खाएं दूध और रोटी, शरीर के अंग-अंग में भर जाएगी ताकत

Milk with Roti, Pic By: Social Media
Milk with Roti: दूध में रोटी डालकर खाने से शरीर को कई लाभ पहुंचता है. चलिे हम इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि दूध रोटी किस तरह खाया जाता है और इसके फायदे...
Milk with Roti: दूध और रोटी दोनों का साथ में कॉम्बिनेशन हेल्थ के लिए सबसे अच्छा माना गया है. दशकों से लोग दूध में रोटी डालकर खाते हुए आ रहे हैं. दूध में रोटी मिलाकर खाने से न सिर्फ इसका टेस्ट लाजवाब होता है बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद होता है. चलिए जानते हैं किस तरह से दूध रोटी खाने से शरीर को लाभ मिलेगा.
रोटी-दूध में कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?
गेंहू के आटे की रोटी में फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, सल्फर, कॉपर जैसे विटामिन होते हैं जबकि दूध में भी कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, पोटैशियम समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं. दूध में रोटी मिलाकर खाने के फायदे…
पाचन के लिए
आज के समय में पाचन संबंधी समस्या सबसे अधिक हो रही है. अगर आप भी कब्ज, गैस, अपच जैसी समस्या से जूझ रहे हैं तो दूध में रोटी मिलाकर खाना शुरू कर दें. क्योंकि दूध में रोटी भिगोकर खाने से पेट फूलने की समस्या से निजात मिलता है.
तनाव कम करें
दूध रोटी अगर आप खाते हैं तो तनाव कम किया जा सकता है. दिन भर के तनाव को दूर करना है तो रोटी दूध खाना शुरू कर दें. इसे खाने से आप स्ट्रेस फ्री महसूस करेंगे.
Also Read: किस तरह घी की मदद से वजन घटाया जा सकता है?
Also Read: इस तरह से बनाकर पिएं कमल की चाय, जानिए इसके फायदे
कमजोरी दूर करें
अगर आपको लगता है कि शरीर में कमजोरी है तो दूध में रोटी डालकर खाना शुरू कर दें. रोजाना रोटी दूध खाने से कमजोरी से राहत पाया जा सकते है और अंग-अंग में ताकत भर जाएगा.
वजन बढ़ाए
अगर आप वजन बढ़ाना की कोशिश कर रहे हैं तो दूध रोटी खाना शुरू कर दें. रोजाना दूध में रोटी मिलाकर खाने से पर्याप्त मात्रा में कैलोरी और कार्ब्स मिलता है जो वजन बढ़ाने में मदद करता है.
किस तरह से दूध रोटी खाया जाता है?
दूध रोटी अगर आपको खाने का मन है तो एक बाउल लें और उसमें गुनगुना दूध डाल लें. फिर ऊपर से थोड़ा से उस दूध में गुड़ मिल लें और जितनी रोटी खानी है उसमें डाल लें. थोड़ी देर के लिए दूध में रोटी को भिगोकर छोड़ दें फिर खाएं. इस तरह से दूध रोटी खाने से आपके शरीर में ताकत आ जाएगी.
डॉक्टर से जानिए पेट दर्द यानी सर्जिकल इमरजेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




