ePaper

Ghee Benefits: किस तरह घी की मदद से वजन घटाया जा सकता है?

Updated at : 22 Jul 2024 8:52 AM (IST)
विज्ञापन
Ghee Benefits

Ghee Benefits

Ghee Benefits: घी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. हेल्थ एक्सपर्ट्स की भी माने तो घी खाने से वजन घटाया जा सकता है. चलिए जानते हैं किस तरह से घी की मदद से वजन घटाया जा सकता है....

विज्ञापन

Ghee Benefits: घी का इस्तेमाल खाने को स्वादिष्ट और सेहत को हेल्दी रखने में मदद करता है. लेकिन घी को सही मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए बहुत गुणकारी रहेगा. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो घी खाने से इम्यूनिटी और वजन दोनों कंट्रोल में रहता है. चलिए जानते हैं कि किस तरह घी की मदद से वजन घटाया जा सकता है.

वजन कम करें

हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो घी की मदद से भी वजन घटाया जा सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि घी में कॉन्जुगेटेड लिनोइक एसिड यानी सीएलए होता है, जो एक प्रकार का फैटी एसिड होता है और यह वजन घटाने में सबसे अधिक मदद करता है. CLA हमारे शरीर की चर्बी को कम करता है और वजन बढ़ने से रोकता है.

पाचन सुधार करें

घी न सिर्फ वजन घटाने का काम करता है बल्कि पाचन तंत्र को सुधारने में भी मदद करता है. घी अगर आप खाते हैं तो आपको कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होगी.

दिल से जुड़ी समस्याएं

बैड कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा के कारण हृदय संबंधी कई समस्याएं होने लगती है. वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार ऐसे में अगर आप घी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल खत्म होगा और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा जो हार्ट से जुड़ी खतरों को नियंत्रित करने में मदद करता है.

भूख को कम करें

जिन लोगों को बार-बार भूख लगती हैं ऐसे में अगर वह व्यक्ति घी का सेवन करता है तो भूख कम लगेगी. क्योंकि घी खाने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है. इससे आपको बार बार भूख नहीं लगेगी.

Also Read: इस तरह से बनाकर पिएं कमल की चाय, जानिए इसके फायदे

शरीर में ऊर्जा बनाए

घी एक ऐसा फैट है जो शरीर में ऊर्जा प्रदान करता है. अगर आप सुस्त महसूस करते हैं तो रोजाना अपने डाइट में घी को शामिल करें. इससे आप पूरे दिन उर्जावान रहेंगे.

बीमारी से बचाव के लिए सरकार, डॉक्टर और समाज सबकी बराबर जिम्मेदारी

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola