ePaper

Menstrual Pad: पीरियड में 24 घंटे में कितनी बार पैड बदलना चाहिए?

Updated at : 30 Jul 2024 12:35 PM (IST)
विज्ञापन
Periods Pad

Periods Pad Timing

Menstrual Pad: मासिक धर्म यानी पीरियड के समय महिलाओं और लड़कियों को अपने पैड बदलने के समय पर सबसे अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है. चलिए जानते है पीरियड में कितने घंटे पर पैड बदलना चाहिए.

विज्ञापन

Menstrual Pad: पीरियड्स महिलाओं के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया है. पीरियड का आना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि इससे महिला को मां बनने की सुख मिलता है. हालांकि मासिक धर्म यानी पीरियड के दौरान महिलाओं को कई सारी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है. कुछ महिलाओं ज्यादा देर तक एक ही पैड लगाएं रखती हैं जिससे कैंसर का भी खतरा बढ़ जाता है. चलिए जानते हैं मासिक धर्म पीरियड में कितने घंटे पर पैड बदलना चाहिए..

पीरियड में कितने घंटे पर पैड बदलना चाहिए ?

डॉक्टर्स और रिसर्चर का कहना है कि पैड पीरियड्स के फ्लो पर निर्भर करता है. जिन महिलाओं को हैवी ब्लीडिंग होती है तो उन्हें हर चार घंटे में पैड बदलना चाहिए. अमेरिकन कॉलेज ऑफ़ ऑब्सटेट्रिशियन एंड गायनेकोलॉजिस्ट’ के अनुसार महिलाओं और लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान चार से आठ घंटे में पैड बदलना चाहिए. हालांकि अगर पीरियड आपका नॉर्मल और लिमिट में ब्लीडिंग होती है तो पूरे दिन 24 घंटे में तीन बार ही पैड बदले.

पीरियड में पैड बदलने के फायदे ?

मासिक धर्म में पैड बदलना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि पीरियड के समय में शरीर बैड बैक्टीरिया के संपर्क में रहता है. पीरियड में वजाइनल इन्फ़ेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप हर चार से 8 घंटे में पीरियड में पैड बदलते हैं तो इससे वजाइना में खुजली, जलन, बदबू जैसी समस्याएं से निजात मिलता है.

पीरियड का सही उम्र ?

लड़कियों को पहली बार पीरियड्स आने का सही उम्र 12 साल से लेकर 15 साल के बीच में है. अगर इससे पहले पीरियड आ रहे हैं तो इसका कारण है कि आपके शरीर में कुछ हार्मोनल बदलाव हुए हैं.

Also Read: दूध से बनी हुई चाय पीने के 5 सबसे बड़े नुकसान

Also Read: इन 2 चीजों से बने काढ़े का करें सेवन, जड़ से समाप्त हो जाएंगे बड़े से बड़े रोग

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola