Maha Shivratri Falahar Recipes: महाशिवरात्रि व्रत पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी रेसिपी, देखें रेसिपी
Published by : Shaurya Punj Updated At : 17 Feb 2023 7:49 AM
Maha Shivratri Falahar Recipes: महाशिवरात्रि के दिन भक्त भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप भी उपवास हैं और फलाहार कर अपने व्रत को पूरा करना चाहते हैं तो कई तरह की फलाहारी डिश बना सकते हैं. जानिए व्रत वाली फलाहारी डिशेज बनाने की विधि.
Maha Shivratri Falahar Recipes: महाशिवरात्रि के व्रत में कई लोग व्रत के दौरान सफेद नमक या सेंधा नमक नहीं खाना चाहते तो बिना नमक वाली व्रत की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. कई लोग लाल मिर्च की जगह काली मिर्च का प्रयोग करते हैं. कुछ लोग व्रत में मूंगफली का उपयोग भी नहीं करते हैं. एसी स्थिति में आप मूंगफली को सामग्री में से हटा सकते हैं. आज इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं ताकि आप व्रत में भी टेस्टी चीजें खा सकते हैं
सामग्री
-
1 कप साबूदाना
-
1/2 कप चीनी
-
4 बड़ी चम्मच घी
-
3-4 छोटी चम्मच
-
8-10 कटे हुए बादाम
-
8-10 कटे हुए काजू
-
थोड़ा सा दूध में भीगा हुआ केसर
1- सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छी तरह से धोकर करीब 1 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
2- इसके बाद साबूदाना को पानी से छान कर निकाल लें.
3- किसी पैन में पूरा घी डाल कर गर्म कर लें और इसमें साबूदाना को चलाते हुए मिडियम आंच पर भून लें.
4- जब साबूदाना भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालें और बीच-बीच में इसे चलाते रहें.
5- धीरे-धीरे साबूदाना पारदर्शी यानी पानी के जैस ट्रांसपेरेंट होने लगेगा.
6- इसे आपको मीडियम आंच पर पकाना है.
7- जब साबूदाना पक जाए तो इसमें चीनी और केसर डाल दें.
8- चीनी के घुलने तक इसे चलाते हुए पकाना है.
9- जब चीनी घुल जाए तो इस में कटे हुए बादाम, काजू और इलायची डाल दें.
10- ध्यान रखें इस चलाते हुए आपको धीमी आंच पर पकाना है.
11- जब सारी चीजें मिक्स हो जाएं तो इसे किसी प्लेट में निकाल लें.
12- तैयार है स्वादिष्ट साबूदाना हलवा. आप इसे व्रत में भी खा सकते हैं.
सामग्री
-
1 कप- साबूदाना
-
1 चम्मच-जीरा
-
3-4-करी पत्ते
-
1/4 चम्मच- मूंगफली
साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए साबूदाना को 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें. उसके बाद पैन को गर्म करें. इसमें तेल, करी पत्ता और मूंगफली डालकर एक मिनट तक भूनें. अब इसमें भीगा हुआ साबूदाना डालकर कुछ मिनट के लिए चलाएं. इसमें हल्का सा सेंधा नमक डालकर मिक्स करें. आपकी साबूदाना खिचड़ी तैयार है.
महाशिवरात्रि के व्रत में इन रेसिपीज को आसानी से बनाया जा सकता हैं. लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन करें.
अगर आपको दूध पीने के शौकीन हैं तो व्रत में मखाने का दूध बनाकर पी सकते हैं. इसे बनाना बेहद ही आसान हैं. इसके लिए दो कप मखाने, आधा किलो ग्राम दूध, दो चम्मच चीनी और दो चम्मच देसी घी की जरूरत होगी. मखाने के इस्तेमाल से आप खीर भी बना सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










