ePaper

Lemon Water With Jaggery: नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने के 6 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 12 Jul 2024 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
Lemon Water With Jaggery

Lemon Water With Jaggery

Lemon Water With Jaggery: नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं. चलिए जानते हैं नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने के फायदे के बारे में...

विज्ञापन

Lemon Water With Jaggery: नींबू पानी के साथ गुड़ का अगर आप सेवन करते हैं तो इसका बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है. नींबू पानी और गुड़ का कॉम्बिनेशन शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करता है. जहां नींबू में आयरन, कैल्शियम, विटामिन C, पोटैशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं तो वहीं दूसरी ओर गुड़ में भी आयरन, कैल्शियम, फॉस्फ़ोरस, मैग्नीशियम, पोटैशियम, विटामिन बी, विटामिन बी12, फाइबर आदि मौजदू होते हैं जो शरीर को दोगुना फायदा पहुंचाते हैं. चलिए जानते हैं नींबू पानी और गुड़ खाने के फायदे…

पाचन मजबूत करें

नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से पाचन अंदर से मजबूत होता है. क्योंकि नींबू पानी और गुड़ कॉम्बिनेशन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और गैस जैसी समस्या से राहत दिलाता है.

मोटापा कम करें

नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से तेजी से मोटापा को कम किया जा सकता है. क्योंकि नींबू पानी और गुड़ के सेवन से शरी से टॉक्सिंस बाहर निकलता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जिससे शरीर में जमा चर्बी कम होती है. इसलिए अगर आप मोटे हैं तो नींबू पानी में गुड़ डालकर पीना शुरू कर दें.

बीपी कंट्रोल करें

अगर आप बीपी के मरीज हैं तो नींबू पानी में गुड़ मिलाकर सेवन करें. इससे आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा. क्योंकि नींबू और गुड़ में पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है.

Also Read: चिया सीड्स को दूध में मिलाकर खाने के 5 फायदे

सिरदर्द दूर करें

नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से सिरदर्द की समस्या से निजात पाया जा सकता है. नींबू और गुड़ दोनों में पोटेशियम होता है जो सिरदर्द की समस्या को दूर करने में मदद करता है.

Also Read: इन 5 लोगों को नहीं खाना चाहिए मखाना

इम्यूनिटी बढ़ाए

नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने स इम्यून मजबूत होता है. क्योंकि नींबू और गुड़ में कई मिनरल्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और अन्य बीमारियों से बचाता है.

एनर्जी बढ़ाए

नींबू पानी और गुड़ शरीर को हाइड्रेट रखने में काफी मदद करता है. गुड़ से शरीर को कार्बोहाइड्रेट्स मिलता है, जिससे शरीर को भरपूर एनर्जी मिलता है. नींबू पानी में गुड़ डालकर पीने से शरीर में एनर्जी बना रहता है.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola