ePaper

Jawline Exercises: चेहरे पर जमे फैट और डबल चिन को इन आसान एक्सरसाइज से करें गायब

Updated at : 23 Jan 2022 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
Jawline Exercises: चेहरे पर जमे फैट और डबल चिन को इन आसान एक्सरसाइज से करें गायब

Jawline Exercises: चेहरे पर जमे फैट और डबल चिन दोनों ही चेहरे की खूबसूरती पर दाग की तरह होते हैं. यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो जानें कुछ आसान एक्सरसाइज जिससे इन्हें दूर कर सकते हैं.

विज्ञापन

Jawline Exercises: गालों में जमे फैट और डबल चिन ये दोनों चेहरे की खूबसूरती पर दाग की तरह हैं. वैसे तो इस समस्‍या से छुटकारा पाने के लिए कई तरह के एक्‍सरसाइज हैं, लेकिन आज की भागदौड़ वाले लाइफस्टाइल में एक्‍सरसाइज करने के लिए अलग से समय निकालना भी किसी टफ टास्क से कम नहीं. पतला चेहरा और उभरी हुई जॉलाइन सभी को अच्छी लगती है. आप डबल चिन या गालों पर जमे फैट को लेकर परेशान हैं तो फिटनेस एक्‍सपर्ट यासमीन कराचीवाला के कुछ फेशियल एक्‍सरसाइज को फॉलो कर आप आसानी से अपनी परेशानी दूर कर सकते हैं. इस एक्सरसाइज से आपके जॉलाइन को एक अच्‍छा शेप मिलेगा और चेहरा भी स्लिम हो जाएगा.

https://www.instagram.com/reel/CKOm40Vg-qI/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4ac9160c-3a43-4866-8ddd-79ecd99c9a9a
जिराफ एक्‍सरसाइज

अपनी जॉ लाइन को टोन करने और एक अच्‍छा शेप देने के लिए यह एक्‍सरसाइज कर सकते हैं. इस एक्‍सरसाइज को करना बेहद आसान है. यह आपकी जॉ लाइन को खूबसूरत शेप देने में इफेक्टिव है.

कैसे करें

· सबसे पहले आसन पर बैठें अब गर्दन को पीछे की ओर ले जाएं.

· गर्दन जितना पीछे ले जा सकते हैं, उतना पीछे ले जाएं.

· जबरदस्‍ती गर्दन को पीछे करने की कोशिश न करें. इससे गर्दन में लचक आ सकती है जो दर्द भरा हो सकता है.

· अब दोनों हाथों की उंगलियों से चिन से लेकर कॉलर बोन तक हल्‍के प्रेशर के साथ गर्दन की मसाज करें.

· इस एक्‍सरसाइज को 10 बार दोहराएं और नियमित रूप से करने की कोशिश करें.

जिराफ एक्‍सरसाइज पार्ट-2

इस एक्‍सरसाइज को करने से जॉ लाइन को शेप मिलेगा और साथ ही डबल चिन की प्रॉब्‍लम भी दूर हो जाएगी. इस एक्सरसाइज को करने से आपकी गर्दन की मसल्‍स बहुत ही स्‍ट्रॉन्‍ग हो जाएंगी. यह एक्‍सरसाइज केवल 2 स्‍टेप्‍स में ही हो जाएगी.

कैसे करें

· सबसे पहले आसन पर बैठ जाएं और गर्दन को पीछे करना है।

· गर्दन को पीछे करते वक्‍त नीचे के होंठों को बाहर की ओर निकालें।

· इसके साथ ही कॉलर बोन को प्रेस करें.

· इस एक्‍सरसाइज को 6 बार दोहराएं और अच्छे रिजल्ट के लिए नियमित रूप से करें.

एक्यूप्रेशर प्‍वाइंट

एक्‍यूप्रेशर प्‍वाइंट से भी आज के समय में कई तरह की परेशानियों को दूर किया जा सकता है. अगर आप इसे सही तरह से करें तो इससे आपकी जॉलाइन उभर सकती है और गालों का फैट भी कम हो सकता है.

कैसे करें

· सबसे पहले चेहरे को थोड़ा सा उपर उठाएं और सीधें बैठ जाएं.

· अब उंगलियों और अंगूठे से जॉ लाइन से लेकर गालों तक हल्‍के से पिंच करें.

· इस एक्‍सरसाइज को 10 बार दोहराएं और बेहतर रिजल्ट के लिए नियमित रूप से करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola