Isabgol: ईसबगोल की भूसी खाने के 5 सबसे फायदे

Published by : Shweta Pandey Updated At : 27 Jun 2024 3:59 PM

विज्ञापन

Isabgol, Pic By: Social Media

Isabgol: ईसबगोल की भूसी सेहत के लिए काफी लाभदायक होता है. हम इस लेख के जरिए जानेंगे दूध या फिर पानी में ईसबगोल खाने के फायदे...

विज्ञापन

Isabgol: ईसबगोल पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है. वैसे तो ईसबगोल का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधीय के रूप में किया जाता है. सदियों से लोग ईसबगोल का सेवन दूध और पानी दोनों के साथ करते हुए आ रहे हैं. ईसबगोल की भूसी सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है. चलिए जानते हैं ईसबगोल खाने के फायदे..

कब्ज से राहत दिलाएं

अगर आपको कब्ज की समस्या है तो एक चम्मच ईसबगोल लें और आधा गिलास दूध में मिलाकर पिएं. इससे कब्ज से राहत तो मिलेगी ही साथ ही अपच आदि से भी निजात मिलेगा. ईसबगोल में फाइबर होते हैं जो कब्ज जैसी पेट संबंधी परेशानी के लिए फायदेमंद होता है.

पाचन रहे दुरुस्त

ईसबगोल अगर आप दूध या फिर पानी के साथ लेते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. क्योंकि ईसबगोल में मौजूद पोषक तत्व पाचन तंत्र को मजबूत रखने में मदद करते हैं. ईसबगोल के सेवन से आंतों से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है.

Also Read: गर्मियों में बच्चों को होने वाली बीमारियों से बचाव के पांच उपाय

वजन घटाने में

ईसबगोल का सेवन कर वजन को घटाया जा सकता है. क्योंकि ईसबगोल में फाइबर होता है जो पेट को काफी लंबे समय तक भरा रखता है. अगर आप रोजाना एक गिलास दूध या फिर पानी में दो चम्मच ईसबगोल को मिलाकर खाते हैं तो वजन को घटाया जा सकता है.

बवासीर की समस्या में

ईसबगोल भूसी बवासीर की समस्या को दूर करने में मदद करता है. बवासीर में पीड़ित को मल त्याग के समय खून आने की परेशानी के साथ दर्द भी होता है. ऐसे में अगर आप दो चम्मच ईसबगोल की भूसी को दूध या फिर पानी में मिलाकर खाते हैं तो इससे मल त्याग करने में मदद मिलता है.

डायरिया में

ईसबगोल की भूसी अगर आप खाते हैं तो डायरिया या फिर दस्त में मदद मिलता है. ईसबगोल डायरिया या दस्त रोकने में भी बेहद फायदेमंद है.

Also Read: क्या है जीका वायरस? जानिए लक्षण और बचाव

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola