ePaper

Chivda: चिवड़ा खाने के 4 सबसे बड़े अद्भुत लाभ

Updated at : 27 Jun 2024 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Chivda: चिवड़ा खाने के 4 सबसे बड़े अद्भुत लाभ

Chivda, Pic By: Social Media

Chivda: चिवड़ा का सेवन सबसे अधिक लोग गांव में गर्मियों के दिनों में करते हैं. चलिए जानते हैं चिवड़ा खाने के फायदे...

विज्ञापन

Chivda: चिवड़ा सेहत के लिए सबसे अधिक लाभदायक होता है. आमतौर पर लोग नाश्ते में चिवड़ा से बनी हुई चीजों को भी खाना पसंद करते हैं. कुछ जगहों पर लोग चिवड़ा तो कुछ जगहों पर इसे पोहा के नाम से जानते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चिवड़ा सेहत के लिए अमृत से कम नहीं है. चिवड़ा में फाइबर और आयरन आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी है. चलिए जानते हैं चिवड़ा खाने के लाभ…

ब्लड शुगर कंट्रोल करें

चिवड़ा में फाइबर होता है, जो कि डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. चिवड़ा ब्लड शुगर के स्पाइक को रोकता है और डायबिटीज को कंट्रोल करता है. इसलिए सभी लोगों को चिवड़ा यानी पोहा जरूर खाना चाहिए. चिवड़ा खाने में स्वादिष्ट तो होता ही है साथ ही हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.

मेटाबॉलिज्म को करें तेज

अगर आप चिवड़ा यानी पोहा रोजाना खाते हैं तो इससे आपकी मेटाबॉलिज्म तेज होगी. क्योंकि चिवड़ा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन को अंदर से मजबूत करने में मदद करता है. ऐसे में जिन लोगों को कब्ज, अपच आदि की समस्या है उन्हें चिवड़ा खाना चाहिए. इससे आपको गैस और कब्ज से निजात मिलेगा.

Also Read: अंकुरित मेथी में छुपे हैं सेहत के कई राज़, जानें कैसे करते हैं इसका सेवन?

वजन घटाए

चिवड़ा यानी पोहा आपके सेहत के लिए काफी लाभदायक हो सकता है. इसलिए क्योंकि चिवड़ा को खाने से लंबे समय तक आपका पेट भरा रहेगा. जिसके कारण आपको भूख कम लगेगी जो वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है. अगर आप वजन घटा रहे हैं तो चिवड़ा यानी पोहा का अपने डाइट में जरूर शामिल करें.

एनीमिया दूर करें

अगर किसी को एनीमिया है तो चिवड़ा जरूर खाएं. क्योंकि चिवड़ा में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जो खून की कमी को दूर करता है.

Also Read: मूंग दाल खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola