ePaper

Hot Lemon Water Benefits: गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के 5 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 16 Jul 2024 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
Hot Lemon Water

Hot Lemon Water

Hot Lemon Water Benefits: गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से होने वाले फायदे के बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे. चलिए हम आर्टिकल के जरिए जानते हैं गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के फायदे...

विज्ञापन

Hot Lemon Water Benefits: नींबू पानी पीने का दौर सदियों से चला आ रहा है. नींबू पानी में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत तो बनाने में मदद करते ही हैं साथ ही वजन घटाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. नींबू में विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन ए, आयरन, कैल्शियम, फाइबर आदि पाए जाते हैं जो शरीर के लिए सबसे जरूरी होते हैं. हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के फायदे…

पाचन मजबूत करें

अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं हैं तो गर्म पानी में नींबू निचोड़कर पीना शुरू कर दें. क्योंकि नींबू के रस में मौजूद विटामिन्स और खनिज पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं. अगर आपको गैस, कब्ज की समस्या बनी रहती हैं तो गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर पीना शुरू कर दें. आप पाएंगे कि आपके शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकाल गया है और गैस, कब्ज की समस्या से निजात मिल गया है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा. क्योंकि नींबू विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है जो रक्तचाप को कम करने मदद करता है. ऐसे में अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो आपको गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए.

Also Read: भुनी हुई मूंगफली में छिपा है सेहत का राज, जानिए इसे खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

खून बढ़ाए

गर्म पानी में नींबू मिलाकर अगर आप पीते हैं तो खून की कमी को दूर किया जा सकता है. अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो रोजाना गर्म पानी में नींब का रस डालकर पीना शुरू कर दें. क्योंकि नींबू में एंटीऑक्सिडेंट, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार करने में मदद करते हैं.

Also Read: धनिया का जूस है सेहत के लिए खजाना, जानिए इसे पीने के 6 फायदे

इम्यून मजबूत करें

गर्म पानी में नींबू का रस मिलाकर अगर आप पीते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होगी. क्योंकि नींबू में विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है जो इमुनिटी बढ़ाने में मदद अहम भूमिका निभाती है.

स्किन के लिए

गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने से स्किन सही रहता है. ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर से टॉक्सिक पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं और स्किन से जुड़ी समस्याओं के कम करते हैं. इसलिए सभी लोगों को गर्म पानी में नींबू निचोड़कर जरूर पीना चाहिए.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola