ePaper

Healthy Liver: इन 4 ड्रिंक्स को पीने से कभी नहीं होगा लिवर डैमेज

Updated at : 28 Aug 2024 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
Healthy Liver Drink

Healthy Liver Drink

Healthy Liver: लिवर को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि लिवर डैमेज होने से कई तरह की समस्याएं शुरू हो जाती हैं. चलिए जानते हैं लिवर को डिटॉक्स करने के लिए जूस...

विज्ञापन

Healthy Liver: लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग है. लिवर का काम बाइल जूस के प्रोडक्शन, ब्लड क्लेंजिग, पाचन को सुचारू बनाए रखना है. लिवर में जब दिक्कत होती है तो पूरे शरीर पर इसका असर देखने को मिलता है. इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कभी भी अधिक मात्रा में तले हुए चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर दुरुस्त रहे तो चलिए जानते हैं लिवर को डिटॉक्स करने के लिए जूस के बारे में.

घीये का जूस

लिवर के लिए घीये का जूस अच्छा माना गया है.  अगर आप घीये का जूस पीते हैं तो इससे आपका लिवर का इंफ्लेमेशन दूर  होगा. क्योंकि घीये में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर की हेल्दी रखने का काम करता है.

गाजर का जूस 

लिवर को डिटॉक्स करना है तो गाजर का जूस पीना शुरू कर दें. क्योंकि गाजर में बीटा कैरोटीन होता है जो हमारे बॉडी में विटामिन ए बन जाता है जो लिवर के लिए सबसे अधिक फायदेमंद होता है. अगर आप गाजर का जूस पीते हैं तो लिवर डैमेज से बचा जा सकता है.

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस लिवर के लिए लाभकारी होता है.  क्योंकि चुकंदर के जूस में कई सारे विटामिन्स जैसे कि पौटेशियम, फाइबर, मैंग्नीज, विटामिन ए और विटामिन सी और हाई एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड को क्लेंज करने में मदद करते हैं. अगर आप चुकंदर का जूस पीते हैं तो इसका अच्छा असर आपके लिवर पर देखने को मिलेगा साथ ही आपका लिवर हमेशा मजबूत रहेगा.

पालक का जूस 

लिवर के लिए पालक का जूस अच्छा माना गया है. क्योंकि पालक के जूसे में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है. पालक के जूस में अगर आप नींबू का रस और हल्का नमक डालकर पीते हैं तो इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है.
Also Read: जानिए मछली खाने से सेहत पर इसका क्या असर पड़ता है?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola