Health Tips: खजूर के बीजों को फेंकने की ना करें गलती, जानें इनके गजब के फायदे
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 21 Jan 2025 12:19 PM
dates for health
Health Tips: खजूर का सेवन हमारे सेहत को कई लाभ पहुंचाता है. पर क्या आप खजूर के बीजों से होने वाले फायदों के बारे में जानते हैं? खजूर के बीजों का उपयोग से हमें कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं.
Health Tips: खजूर का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है. खजूर एक तरह का सुपर फूड है. इसमें मिलने वाले पोषक तत्व आयरन, विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कैल्शियम सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं. खजूर का सेवन पाचन क्रिया को सही रखता है और हमारे हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है. इसको खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता और एनर्जी को भी बूस्ट करता है जिस वजह से थकान कम लगती है. खजूर खाने के फायदों के बारे में तो हम अक्सर सुनते आ रहें हैं. पर आपको जानकार हैरानी होगी कि खजूर के बीज जिनको हम फेंक देते हैं आपकी सेहत के लिए वरदान है. इसके सेवन से आपकी सेहत को बहुत लाभ मिलता है. इनका उपयोग कई तरह से किया जाता है जैसे पाउडर के तौर पर या तेल बनाकर. तो आइए जानते हैं इन बीजों से मिलने वाले फायदों के बारे में.
त्वचा के लिए
अगर आपकी त्वचा पर भी फाइन लाइन है, तो खजूर के बीजों से बना तेल आपकी इस समस्या को दूर कर सकता है. खजूर के बीजों से बना तेल स्किन को चमकदार बनाता है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: इन चीजों को खाने से पहले कभी भी न करें दोबारा गर्म, कारण जान चौंक जाएंगे आप
यह भी पढ़ें: Health Tips: महिलाओं को अपने डायट में क्यों शामिल करना चाहिए पालक? जानें 5 कमाल के फायदे
डायबिटीज में फायदेमंद
खजूर के बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद है. डायबिटीज में खाने पीने का ध्यान रखना पड़ता है और इस परेशानी से ग्रसित लोग अपने ब्लड शुगर को लेकर सचेत रहते हैं. खजूर के बीजों के सेवन से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.
बालों के लिए
अगर आपको भी बालों की समस्या है जैसे बाल झड़ना, बालों का कम ग्रोथ तो आप खजूर के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं. खजूर के बीजों से बना तेल बालों को स्वस्थ रखता है और बाल झड़ने की परेशानी को कम करता है.
बेहतर डाइजेशन
पाचन संबंधित परेशानी को दूर करने के लिए आप खजूर के बीजों को इस्तेमाल कर सकते हैं. इनमें मौजूद फाइबर पेट की दिक्कतों से आराम दिलाता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: हर सुबह आपको क्यों करना चाहिए ब्लैक कॉफी का सेवन, जानें गजब के फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










