Health Tips: शरीर के इन संकेतों की ना करें अनदेखी, हो सकती है कैल्शियम की कमी 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Jan 2025 10:35 AM

विज्ञापन

signs of calcium deficiency

Health Tips: कैल्शियम हमारी हड्डियों के लिए बहुत आवश्यक पोषक तत्व है. इसकी कमी होने पर सेहत पर इसका असर होता है और शरीर सुचारु तरीके से काम नहीं कर पाता है.

विज्ञापन

Health Tips: शरीर को स्वस्थ रहने के लिए पोषक तत्वों की जरूरत होती है. जिस आहार का हम सेवन करते हैं, उसी से हमारा शरीर पोषक तत्वों को प्राप्त करता है. पोषक तत्व आपके शारीरिक विकास के लिए बहुत आवश्यक है. अगर किसी पोषक तत्व की कमी हो जाती है तो आपके सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. तेजी से बदलती हुई जीवनशैली और खाने पीने की गड़बड़ी के कारण भी हमारे शरीर को जरूरत के हिसाब से सही मात्रा में पोषण नहीं मिल पाता है. कैल्शियम भी एक ऐसा ही पोषक तत्व है जो अच्छी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. कैल्शियम हड्डियों और दांतों को मजबूती प्रदान करता है.  इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती है. जब कैल्शियम की कमी होती है तो शरीर में इसके कुछ लक्षण दिखाई देने लगते हैं. तो आइए जानते  हैं कैल्शियम की कमी होने पर शरीर कौन से संकेत देता है?

हड्डियों में दर्द 

कैल्शियम हमारे बोन हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है. इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और इनमें दर्द की समस्या भी बनी रहती है. अगर आपको भी इस तरह की परेशानी है तो डॉक्टर से परामर्श लें. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या शरीर में हो रही विटामिन B6 की कमी? इन लक्षणों से लगाएं पता

यह भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में इन विटामिन्स की कमी से चेहरे पर निकलते हैं मुहांसे, जानें

दांतों का कमजोर होना 

कैल्शियम की कमी का प्रभाव दांतों पर भी पड़ता है और दांत कमजोर होने लगते हैं. इसकी कमी से दांतों में सड़न और दांत टूटने की समस्या हो सकती है. कैल्शियम हमारी दांतों को स्वस्थ रखने में सहायता करता है और मजबूती प्रदान करता है.  

मांसपेशियों पर असर

कैल्शियम आपके मसल्स को मजबूत बनाता है. इसकी कमी होने से मांसपेशियों पर असर पड़ता है और इनमें दर्द और ऐंठन की समस्या हो सकती है. 

नाखूनों का कमजोर होना 

कैल्शियम की कमी के लक्षणों में से एक है नाखूनों का कमजोर होना. इसकी कमी से नाखून आसानी से टूटने लगते और पतले होने लगते हैं. कैल्शियम की कमी के कारण नाखूनों का ग्रोथ भी धीरे-धीरे होता है.

यह भी पढ़ें: Health Tips: आपका शरीर भी दे रहा है ये संकेत, हो सकती है आयरन की कमी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola