Health Tips: आपका शरीर भी दे रहा है ये संकेत, हो सकती है आयरन की कमी 

Updated:
विज्ञापन
iron deficiency

Iron

Health Tips: आयरन की कमी होने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है. ये जरूरी है कि हम इन संकेतों की अनदेखी ना करें. तो जानते हैं आयरन की कमी के लक्षणों के बारे में.

विज्ञापन

Health Tips:किसी भी इंसान का स्वस्थ शरीर खाने के द्वारा मिलने वाले पोषक तत्व पर निर्भर करता है. पोषक तत्वों की कमी कई सारे बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकती है. अपने आप को इस समस्या से बचाने के लिए बैलन्स डाइट का सेवन करना सबसे कारगर होगा. कई बार बिजी होने के कारण हम इस बात का ध्यान नहीं दे पाते हैं और इसका असर हमारी सेहत पर पड़ता है. आयरन एक पोषक तत्व है जो हमारे शरीर में  हीमोग्लोबिन बनाने में मदद करता है. इसकी कमी से एनीमिया होने का खतरा बढ़ जाता है. शरीर में आयरन की कमी हो जाने पर हमारा शरीर कई तरह के संकेत देता है. तो जानते हैं इन संकेतों के बारे में. 

बहुत अधिक थकान 

अगर आपको बहुत अधिक थकावट और कमजोरी रहती है तो ये आयरन की कमी के कारण हो सकता है. आयरन हमारे शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है. पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिलने के कारण थकान की स्थिति बनी रहती रहती है. 

हेल्थ से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें

यह भी पढ़ें: Health Tips: आपको हर रात सोने से पहले क्यों खानी चाहिए एक हरी इलायची? जानें चौंकाने वाले फायदे

यह भी पढ़ें: Health Tips: डायट में शामिल करें भुना हुआ चुकंदर, आपके सेहत को होंगे कई चमत्कारी फायदे

कमजोर नाखून 

आयरन की कमी के वजह से आपके नाखून कमजोर हो जाते हैं. ये आसानी से टूटने लगते हैं. अगर आपको भी ये संकेत दिख रहे हैं तो इन्हें अनदेखा ना करें. 

त्वचा का पीलापन 

शरीर में आयरन के कमी के संकेतों में से एक है शरीर का पीला पड़ना. आयरन की कमी के कारण हमारे शरीर में मौजूद रेड ब्लड सेल्स ठीक से बन नहीं पाते हैं. इन कोशिकाओं की कमी के कारण हमारी त्वचा में पीलापन दिखाई पड़ने लगती है. 

यह भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप जानते हैं सर्दियों में रोजाना एक ग्लास गर्म पानी पीने के फायदे? जानकर चौंक जाएंगे आप

सिरदर्द है एक संकेत

आयरन की कमी होने के कारण हमारे सिर में अक्सर दर्द की समस्या बनी रहती है.  हीमोग्लोबिन की कमी के कारण चक्कर और सिरदर्द की परेशानी हो सकती जो आपके दिनचर्या को बिगाड़ सकता है. 

सांस लेने में तकलीफ 

आयरन की कमी होने से अक्सर लोगों में सांस लेने में तकलीफ की समस्या देखी जाती है. इसका कारण हीमोग्लोबिन की कमी है जिसके वजह से ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं मिल पाता ह���.

यह भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में हो रही खून की कमी को दूर करेंगे ये सुपरफूड्स, आज ही करें डायट में शामिल

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola