ePaper

Health Care : सौंफ में कई औषधीय गुण, हर उम्र के लोगों के लिए है फायदेमंद

Updated at : 15 Nov 2023 4:48 PM (IST)
विज्ञापन
Health Care : सौंफ में कई औषधीय गुण, हर उम्र के लोगों के लिए है फायदेमंद

Health Care : सौंफ हर घर की रसोई में होता है लेकिन कई लोगों को इसके हेल्थ बेनफिट्स के बारे में पता नहीं होता दरअसल इसमें कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं, जिनका सेवन करने से स्वास्थ्य को फायदा होता है.सौंफ हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद होती है.

विज्ञापन
undefined

Health Care : सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं.सौंफ का फल बीज के रूप में होता है इसके बीजों का कई तरह से उपयोग किया जाता है . सौंफ एक बढ़िया माउथ फ्रेशनर होने के साथ-साथ पेट की समस्याओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है. जानते हैं सौंफ खाना स्वास्थ्य के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है.

undefined

कई लोगों को अक्सर पेट की समस्या से परेशनी होती रहती है. लेकिन सौंफ खाने से पेट और कब्ज की शिकायत नहीं होती. मिश्री या चीनी के साथ सौंफ को पीसकर चूर्ण बना लीजिए, रात को सोते समय लगभग 5 ग्राम चूर्ण को हल्के गुनगने पानी के साथ सेवन कीजिए. पेट की समस्या नहीं होगी और गैस और कब्ज दूर होगा.

undefined

अगर किसी की आँखें कमजोर हो रही है तो सौंफ का सेवन करके आंखों की रोशनी को बढ़ाया जा सकता है. इसके लिए सौंफ और मिश्री समान भाग लेकर पीस लें. एक चम्मच मात्रा सुबह-शाम पानी के साथ दो माह तक लीजिए. इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है.

undefined

पेट खराब होने पर सौंफ खाना फायदेमंद है. रोजाना सुबह-शाम खाली पेट सौंफ खाने से खून साफ होता है, जो कि त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है. इससे त्वचा में चमक आती है.

undefined

किसी भी समय कुछ भी खाने के बाद सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है. इसके सेवन से खाना अच्छे से पचता है. सौंफ, जीरा और काला नमक मिलाकर पॉउडर बना लीजिए. खाने के बाद हल्के गुनगुने पानी के साथ इस चूर्ण को लीजिए, यह बहुत बढ़िया पाचक चूर्ण है.

undefined

खांसी होने पर सौंफ बहुत फायदा करता है. सौंफ के 10 ग्राम अर्क को शहद में मिलाकर लीजिए, इससे खांसी आना बंद हो जायेगा. यदि आपको पेट में दर्दहोता है, तो भुनी हुई सौंफ चबाइए इससे आपको आराम मिलेगा.

undefined

यदि आपको खट्टी डकारें आ रही हों तो थोड़ी सी सौंफ पानी में उबालकर मिश्री डालकर पीजिए. दो-तीन बार प्रयोग करने से आराम मिल जायेगा.

undefined

हाथ-पांव में जलन होने की शिकायत होने पर सौंफ के साथ बराबर मात्रा में धनिया कूट-छानकर, मिश्री मिलाकर खाना खाने के पश्चात 5 से 6 ग्राम मात्रा में लेने से कुछ ही दिनों में आराम हो जाता है.

undefined

अगर गले में खराश हो जाए तो सौंफ चबाना चाहिए. सौंफ चबाने से बैठा हुआ गला भी साफ हो जाता है.

Also Read: Health Care : खूब सारी मिठाइयां खाकर अगर मनाई दिवाली,कुछ ऐसे करें बॉडी डिटॉक्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola