Guava Leaves Benefits: अमरूद की पत्तियों को चबाकर खाने के ये हैं 5 सबसे अद्भुत फायदे

Updated:
विज्ञापन
Guava Leaves

Guava Leaves

Guava Leaves Benefits: अमरूद की पत्तियों को चबाकर आप कई बीमारियों से बच सकते हैं. चलिए जानते हैं अमरूद की पत्तियों को चबाकर खाने के फायदे…

विज्ञापन

Guava Leaves Benefits: अमरूद की पत्तियां सेहत के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. आयुर्वेद में अमरूद की पत्तियां का उपयोग जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है. अमरूद की पत्तियां चबाने से कई बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं अमरूद की पत्तियों को चबाकर खाने के फायदे…..

1. बीपी कंट्रोल करें

अमरूद की पत्तियों के सेवन से आप बीपी को भी कंट्रोल में रख सकते हैं. क्योंकि अमरूद के पत्तों में भी पोटैशियम और फाइबर की मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है.

2. डाइजेशन अच्छा होता है

अमरूद की पत्तियां चबाने से डाइजेशन सही रहता है. क्योंकि अमरूद की पत्तियों में मौजूद पोषक तत्व पेट की समस्या जैसे अपच, कब्ज, गैस, एसिडिटी होने की संभावना को कम करता है. इसलिए सभी लोगों को कम से कम दो अमरूद की पत्तियों को जरूर चबाना चाहिए.

3. वजन घटाने में मदद करें

जो लोग वजन घटा रहे हैं अगर वे सभी अमरूद की पत्तियों को चबाते हैं तो इससे वजन तेजी से कम होता है. अमरूद की पत्तियां चबाने से पेट के साथ-साथ वजन भी कम होता है. अमरूद की पत्तियों में ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के अब्जॉर्प्शन को रोकते हैं, जो वजन नहीं बढ़ने देता है.

4. इम्यून सिस्टम करें मजबूत

अमरूद की पत्तियों में विटामिन-C भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है. अगर आप सही तरीके से रोजाना अमरूद की पत्तियों को चबाते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी तेजी से मजबूत होगी साथ ही आप कई बीमारियों से बचे रहेंगे.

5. डायबिटीज कंट्रोल करें

अमरूद की पत्तियों का सेवन कर आप डायबिटीज को कंट्रोल में कर सकते हैं. जी हां, अमरूद की पत्तियां डायबिटीज के लिए लाभकारी होता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अमरूद की पत्तियों को रोजाना चबाना चाहिए. अमरूद की पत्तियों को चबाने से इसमें मौजूद फेनोलिक डायबिटीज को काबू में रखता है.

Also Read: रात में देर से खाना खाने के क्या नुकसान होता है?

Also Read: बादाम और अखरोट खाने के 5 फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

अमरूद की पत्तियों के सेवन से आप बीपी को भी कंट्रोल में रख सकते हैं. क्योंकि अमरूद के पत्तों में भी पोटैशियम और फाइबर की मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है.