ePaper

Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने के क्या नुकसान होता है?

Updated at : 21 Aug 2024 2:47 PM (IST)
विज्ञापन
Late Night Eating: रात में देर से खाना खाने के क्या नुकसान होता है?

Late Night Eating: रात में देर से भोजन करने से सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है. चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं रात में देर से खाना खाने के क्या नुकसान होता है?

विज्ञापन

Late Night Eating: रात में भोजन करना आज के समय में फैशन बन गया है लेकिन इसका नुकसान भी सेहत पर पड़ता है. आज के भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की सोने जागने से लेकर खाने-पीने तक का शेड्यूल बुरी तरह से खराब हो चुका है. समय के अभाव में ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर  लोग गलत समय पर करते हैं. जिसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है. चलिए जानते हैं रात में देर से खाना खाने के क्या नुकसान होता है?

मोटापे की समस्या हो सकती है

रात में देर से खाना खाने से मोटापे की समस्या हो सकती है. क्योंकि बिना समय भोजन करने से पचने में समय लगता है. जिससे मोटापा बढ़ सकता है. देर रात खाना खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जो मोटापा का मुख्य कारण होता है. इसलिए कभी भी रात में देर से खाना नहीं खाना चाहिए.

खराब डाइजेशन हो सकता है

रात को देर से खाना खाने से डाइजेशन की समस्या हो सकती है. क्योंकि भोजन को पचने में समय लगता है ऐसे में इसका बुरा असर सेहत पर पड़ सकता है. रात में देर से खाना खाने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं हो सकती है जिससे आपको गैस, अपच और एसिडिटी आदि होने का खतरा बढ़ जाता है.

ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है

रात में देरी से खाना खाने से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है. अगर आप ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो रात में समय से भोजन कर लें. क्योंकि इसका बुरा असर सेहत पर पड़ता है.

डायबिटीज बढ़ सकता है

रात में देर से भोजन करने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल की समस्या भी पैदा हो सकती है. क्योंकि रोजाना अगर आप देरी से डिनर करते हैं, तो हार्ट से जुड़ी बीमारियों के शिकार बन सकते हैं. इसलिए कभी भी रात में 8 बजे से पहले भोजन कर लें.

थकान और सुस्ती हो सकती है

भोजन करने का भी समय होता है. अगर रात में देर से आप भोजन करते हैं तो आपको थकान और सुस्ती हो सकती है. क्योंकि रात में देर से भोजन करने से आपको अचप के साथ-साथ एसिडिटी की समस्या हो सकता है जिससे एनर्जी भी लो देखने को मिलती है. इसलिए कभी भी रात में समय से पहले भोजन कर लेना चाहिए.

Also Read: बादाम और अखरोट खाने के 5 फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola