Green Tea With Honey Benefits: ग्रीन टी में शहद डालकर पीने के 5 सबसे अद्भुत फायदे

Updated at : 13 Aug 2024 11:28 AM (IST)
विज्ञापन
Green Tea With Honey Benefits

Green Tea With Honey Benefits

Green Tea With Honey: ग्रीन टी में शहद डालकर पीने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. हम इस लेख के जरिए जानेंगे ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने के फायदे...

विज्ञापन

Green Tea With Honey Benefits: ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने से शरीर को कई सारे लाभ मिलते हैं. आमतौर पर लोग ग्रीन टी का सेवन फिट और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के लिए करते हैं जो कि वजन घटाने में अहम भूमिका निभाता है.  ग्रीन टी में फाइबर, विटामिन ए, आयरन, विटामिन डी,  जिंक, विटामिन ई, मैगज़ीन, एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं. चलिए जानते हैं ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने के फायदे…

तनाव दूर करें

ग्रीन टी और शहद का कॉबिनेशन्स सेहत के लिए लाभकारी होता है. अगर आपको स्ट्रेस बना रहता है तो रोजाना ग्रीन टी में थोड़ा सा शहद मिलाकर पीना शुरू कर दें. क्योंकि ग्रीन टी और शहद में एंटीडिप्रेसेंट गुण होते हैं जो तनाव को दूर करते हैं.

वेट लॉस करें

वजन घटाने के लिए ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना शुरू कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीन टी और शहद में फाइबर भरकर पाया जाता है जिसे पीने से आपका पेट काफी देर तक भरा रहेगा. ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने से तेजी से मोटापा कम होता है साथ ही यह पेट को भी सही रखता है.

त्वचा निखारे

ग्रीन टी में थोड़ा सा शहद मिलाकर अगर आप पीते हैं तो त्वचा में निखार आएगी. ग्रीन टी और शहद में एंटीऑक्सीडेंट होता है जो स्किन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है. जिन लोगों को पिंपल्स और एक्ने है तो वह ग्रीन टी का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि ग्रीन टी में शहद डालकर पीने से त्वचा ग्लो तो करेगी ही साथ ही जो भी स्किन से संबंधित बीमारी होगी वे सभी दूर होगी.

Also Read: ये हैं बासी रोटी खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

 डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज के मरीजों के लिए ग्रीन टी लाभकारी साबित हो सकता है. क्योंकि ग्रीन टी में बिल्कुल भी शुगर नहीं होता है. ऐसे में अगर कोई डायबिटीज के मरीज हैं तो उसको ग्रीन टी में हल्का सा शहद मिलाकर पीना चाहिए. क्योंकि इससे डायबिटीज भी कंट्रोल में रहेगा साथ ही इसका अच्छा असर सेहत पर देखने को मिलेगा.

इम्यूनिटी बढ़ाए

अगर आप चाहते हैं कि आपकी इम्यूनिटी मजबूत बना रहे इसके लिए आप ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीना शुरू कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीन टी में शहद मिलाकर पीने से इम्यून सिस्टम बढ़ता है जो हमे बीमारियों से बचाता है.

Also Read: डायबिटीज में क्या मखाना खाना चाहिए, जानिए कब और कितना खाएं मखाना

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola