Makhana for Diabetes Patients: डायबिटीज में क्या मखाना खाना चाहिए, जानिए कब और कितना खाएं मखाना
Published by : Shweta Pandey Updated At : 12 Aug 2024 3:38 PM
Makhana Benefits
Makhana for Diabetes Patients: डायबिटीज के मरीजों को मखाना खाना चाहिए या नहीं अगर आ सोच रहे हैं तो आपको बता दें मखाना डायबिटीज के मरीजों को खाना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से...
Makhana for Diabetes Patients: मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. मखाना अगर आप सही तरीके से खाते हैं तो इसका अच्छा असर आपके सेहत पर पड़ेगा. मखाने में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं. चलिए जानते हैं डायबिटीज में क्या मखाना खाया जा सकता है और इसे कब खाना चाहिए आदि विस्तार से…
डायबिटीज में क्या मखाना खाना चाहिए
मखाना डायबिटीज के मरीजों के लिए सबसे अधिक लाभकारी होते हैं. मखाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है जो शरीर में एनर्जी बैलेंस करता है और फिर ये शुगर स्पाइक को रोकता है. मखाना में फाइबर होता है जो शुगर मेटाबोलिज्म को तेज करता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप मखाना खा सकते हैं.
डायबिटीज में मखाना कब खाना चाहिए
डायबिटीज में मखाना कई तरीके से खाया जा सकता है. अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आप कई प्रकार से मखाना खा सकते हैं. आप चाहे तो नाश्ते के दौरान दूध में भिगोकर मखाना खा सकते हैं या फिर स्नैक्स के रूप में मखाना खा सकते हैं.
डायबिटीज में मखाना कितना खाना चाहिए
डायबिटीज में अगर आप मखाना खाना चाहते हैं तो हर दिन बस 30 ग्राम मखाना ही खाएं. इस तरीके से मखाना खाने से शुगर स्पाइक को रोकना जा सकता है और फिर डायबिटीज को मैनेज करने में मदद मिलता है. मखाना खाने से डायबिटीज में शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलता है.
Also Read: ये हैं बासी रोटी खाने के 5 सबसे बड़े फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










